विज्ञापन
This Article is From Feb 04, 2022

OMG! पत्नी के आधार कार्ड से गर्लफ्रेंड को ले गया होटल, मगर चोरी पकड़ी गई

सोशल मीडिया पर एक ख़बर बहुत तेज़ी से वायरल हो रही है. ख़बर के मुताबिक, एक शख्स को अपनी पत्नी के आधार कार्ड का इस्तेमाल गर्लफ्रेंड के लिए करना महंगा पड़ गया है. जी हां, आप सही पढ़ रहे हैं. एक शख्स अपनी गर्लफ्रेंड को चुपके होटल लेकर गया.

OMG! पत्नी के आधार कार्ड से गर्लफ्रेंड को ले गया होटल,  मगर चोरी पकड़ी गई

सोशल मीडिया पर एक ख़बर बहुत तेज़ी से वायरल हो रही है. ख़बर के मुताबिक, एक शख्स को अपनी पत्नी के आधार कार्ड का इस्तेमाल गर्लफ्रेंड के लिए करना महंगा पड़ गया है. जी हां, आप सही पढ़ रहे हैं. एक शख्स अपनी गर्लफ्रेंड को चुपके होटल लेकर गया. शख्स ने गर्लफ्रेंड को अपनी पत्नी बताया. सबूत के तौर पर पत्नी का आधार कार्ड भी साथ रखा, उसी से होटल में एंट्री भी दिलवाया, मगर अफसोस कि बेचारा पकड़ा गया. पुलिस ने शख्स और उसकी प्रेमिका के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ये शख्स गुजरात का रहने वाला एक बिजनेसमैन है. उसकी पत्नी बिज़नस पार्टनर है. पत्नी को अपने पति पर शक था. ऐसे में पत्नी ने अपने पति की कार में एक जीपीएस डिवाइस लगाया. पत्नी ने इसकी जानकारी पुलिस को भी दी. इस मामले पर एक अधिकारी ने बताया कि दोनों के खिलाफ मंगलवार को हिंजेवाड़ी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था. 

महिला को अपने पति पर बहुत ही पहले से शक था. उसने पति की एसयूवी में जीपीएस ट्रैकर लगाया, फिर सच्चाई पता चली.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Wife And Husband, Trending Video, Ajab Gajab News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com