विज्ञापन
This Article is From Aug 28, 2024

ट्रेन के इंतजार में रेलवे स्टेशन पर 'चचा' ने किया ऐसा जबरदस्त डांस, लोग बोले- ताऊ गर्दा उड़ा दिये

हाल ही में एक 'चचा' का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है, जिसमें वो मध्यप्रदेश के उज्जैन जंक्शन प्लेटफॉर्म पर 'तुझे चांद के बहाने देखूं' गाने पर जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं.

ट्रेन के इंतजार में रेलवे स्टेशन पर 'चचा' ने किया ऐसा जबरदस्त डांस, लोग बोले- ताऊ गर्दा उड़ा दिये

Elderly man dance video: रील के इस जमाने में आज बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई सोशल मीडिया की लाइमलाइट बटोरने के लिए कुछ हटकर करता नजर आ रहा है. कभी कोई चलती मेट्रो ट्रेन में तो कभी कोई प्लेन में ठुमके लगाकर लोगों का ध्यान खींच रहा है. हाल ही में एक ऐसे ही 'चचा' का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है, जिसमें वो रेलवे स्टेशन पर जबरदस्त डांस करते हुए लोगों को चौंका रहे हैं. जमकर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर लोग कह रहे हैं कि, शायद ट्रेन ने कुछ ज्यादा ही इंतजार करवा दिया, जो 'चचा' को नागवार गुजरा, जिसके बाद 'चचा' ने कुछ इस तरह किया टाइम पास किया.

तुझे चांद के बहाने देखूं… (Chacha Ka Dance Video)

यूं तो इंटरनेट पर आए दिन एक से बढ़कर एक डांस वीडियो वायरल होते ही रहते है, जो कई बार दिल को छू जाते हैं, तो कई बार हंसा-हंसाकर लोटपोट भी कर देते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही डांस वीडियो लोगों को थिरकने पर मजबूर कर रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग शख्स जिंदा दिली से खुलकर रेलवे प्लेटफॉर्म पर नाचता नजर आ रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे ताऊ ने बिना किसी परहेज के 'तुझे चांद के बहाने देखूं' गाने पर जबरदस्त डांस करते हुए पब्लिक को अपना दीवाना बना दिया. उम्र के इस पड़ाव पर भी चाचा की एनर्जी देखकर हर कोई उनकी तारीफ करता नहीं थक रहा है.

यहां देखें वीडियो

लोगों ने बांधे तारीफों के पुल (Old Man Dancing Video)

X पर @VikashMohta नाम के अकाउंट से इस मजेदार डांस वीडियो को शेयर किया गया है, जिसे अब तक 76 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं. महज 28 सेकंड के इस वीडियो को देख चुके एक यूजर ने लिखा, बहुत ही अच्छा डांस किया. दूसरे यूजर ने लिखा, दादा मस्ती तो खूब कर रहे हैं पर जगह थोड़ी सी गलत है. तीसरे यूजर ने लिखा, मस्ती नहीं रुकनी चाहिए. वायरल हो रहा यह वीडियो में मध्य प्रदेश के उज्जैन जंक्शन प्लेटफॉर्म का बताया जा रहा है.

ये भी देखेंः-  कैसे जिंदा सांप को एक बार में निगल गया कोबरा

 
लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chacha Ka Dance Video, Old Man Dancing In Ujjain Junction Platform, Elderly Man Dance Video, Old Man Dance On Platform
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com