इंटरनेट पर इन दिनों पंचायत सीजन 4 की रिलीज बाद सोशल मीडिया पर विधायक जी, बिनोद और बनराकस के डांस वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं. लेकिन, इनके बाद एक और वीडियो आ गया है जो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है. इस वीडियो में एक बुजुर्ग शख्स अपने डांस से ऐश्वर्या राय को टक्कर दे रहे हैं. क्योंकि डांस करते हुए उनकी अदा और उनकी नजाकत इतनी कमाल की है कि कई डांस प्रेमी उनके फैन हो गए हैं.
वायरल हो रहा ये वीडियो किसी शादी के फंक्शन का लग रहा है. स्टेज पर कपल बैठा है और उनके आसपास मेहमान बैठे नजर आ रहे हैं, जो सामने नाच रहे एक बुजुर्ग अंकल को देख रहे हैं. जी हां, अंकल कजरारे-कजरारे गाने पर नाच रहे हैं. लेकिन, ये वीडियो भारत का है या पाकिस्तान का इस बात की पुष्टि नहीं पाई है. फिलहाल, वीडियो में दिख रहे चचा का ये डांस लोगों को काफी पसंद आ रहा है.
-
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
देखें Video:
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @engnr_abdullah नाम के अकाउंट से 14 मई को शेयर किया गया है. वीडियो में बुजुर्ग शख्स का ऐसा अफलातूनी डांस देखकर जहां बहुत से लोग शॉक़्ड रह गए, तो वहीं बहुत से यूजर्स ने चचा के अंदाज़ और उनकी नज़ाकत की तारीफ कर डाली. यहीं वजह है कि इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर खूब देख रहे हैं और जमकर शेयर भी कर रहे हैं.
इस वीडियो को अबतक 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 2 लाख से ज्यादा लोग वीडियो को लाइक कर चुके हैं. लोग वीडियो पर मजे लेकर कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- अब तो आपकी उम्र इबादत में गुजरनी चाहिए. दूसरे यूजर ने लिखा- सुकून उजड़ गया इस वीडियो को देख के. तीसरे यूजर ने लिखा- ज़ालिम तो नज़र हटा ले पर अल्लाह देख रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं