विज्ञापन
This Article is From Jul 04, 2025

सिर्फ स्कूल ही नहीं, इस टीचर की विदाई पर रोया पूरा गांव, जानें कैसे बीता 22 साल का सफर

इस शिक्षिका का हाल ही में ट्रांसफर हुआ है और जब यह खबर छात्रों और गांव वालों को लगी तो उनको बड़ा सदमा पहुंचा. पूरा गांव उन्हें विदाई देने पहुंचा और अध्यापिका के फेयरवेल के इस नजारे ने लोगों की भी आंखें नम कर दी हैं.

सिर्फ स्कूल ही नहीं, इस टीचर की विदाई पर रोया पूरा गांव, जानें कैसे बीता 22 साल का सफर
टीचर की विदाई में रोया पूरा गांव, Video दिल लेगा दिल

Teacher Farewell Video: अध्यापक और छात्र का रिश्ता कितना गहरा और मजबूत हो सकता है, इस वायरल वीडियो में इसका पक्का सबूत दिख रहा है. दरअसल, यह वीडियो बिहार के एक स्कूल से आया है, जहां एक अध्यापिका का फेयरवेल हुआ और स्कूल समेत पूरे गांव ने उन्हें रो-रोकर विदाई दी. इस अध्यापिका का नाम रेखा है, जिन्होंने बिहार के मुजफ्फरपुर के आदर्श मध्य विद्यालय में 22 सालों तक अपनी सेवा दी. इस शिक्षिका का हाल ही में ट्रांसफर हुआ है और जब यह खबर छात्रों और गांव वालों को लगी तो उनको बड़ा सदमा पहुंचा. पूरा गांव उन्हें विदाई देने पहुंचा और अध्यापिका के फेयरवेल के इस नजारे ने लोगों की भी आंखें नम कर दी हैं.

शिक्षिका की विदाई पर रोया पूरा गांव (Rekha Teacher Emotional Farewell)

इस वीडियो को लोग जमकर शेयर कर रहे हैं. वायरल वीडियो में बताया गया है कि रेखा मैम ने बच्चे और बड़ों में शिक्षा का महत्व और उसके प्रति जागरूकता को फैलाने में 22 सालों तक अपनी सेवा दी और अब उनकी इस स्कूल से विदाई हो रही है. जैसे ही रेखा मैम के ट्रांसफर की खबर छात्र, पेरेंट्स और गांव वालों को मिली, वो दौड़े-दौड़े स्कूल पहुंचे और उन्हें रो-रोकर विदाई दी. यहां तक कि खुद रेखा मैम भी इतनी भावुक हो गईं कि विदाई के इस गम में फूट-फूटकर रोने लगीं.

देखें Video:
 

गांव वालों ने दिया भावुक फेयरवेल (Rekha Teacher Farewell Video)
इस वीडियो में पूरा गांव रेखा मैम को विदाई देते हुए दिख रहा है. लोग उन्हें गले लगा रहे हैं, उनके बारे में बात कर रहे हैं. बच्चे ही नहीं बल्कि बड़ों की आंखों में भी आंसू भर आए हैं. रेखा मैम के कई शुभचिंतक उनके लिए बेशकीमती तोहफे भी लाए. वीडियो में देखेंगे कि कैसे बच्चों ने हाथ में पोस्टर पकड़े हुए हैं, जिन पर लिखा है, हम आपको याद करेंगे मैम'. सोशल मीडिया पर यह वीडियो आग से भी तेज फैल रहा है और लोग कमेंट बॉक्स में कह रहे हैं कि देश को ऐसे टीचर की जरूरत है.

ये भी पढ़ें: जब चूहे ने सांप पर बैठकर बचाई अपनी जान... Video कर देगा हैरान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Muzaffarpur Teacher Rekha, Teacher Farewell Video, Emotional Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com