Pehli Rasoi QR Code: 'जमाना बदल गया भाई... वाकई में बदल गया...' इस वीडियो को देखने के बाद आप भी यही कहेंगे. दरअसल, जब शादी के बाद लड़की अपने ससुराल में अपनी पहली रसोई पूजती है, तो इसमें वह ससुराल वालों के लिए हलवा या कहे की कुछ मीठा (मिठाई) बनाती है. घर की नई-नवेली बहू को पहली रसोई रस्म में ससुरालवालों का मुंह मीठा कराने का नेग भी मिलता है. इस वीडियो में आप देखेंगे कि, कैसे घर की नई बहू अपने ससुरालियों के बीच नेग लेने पहुंची है. इस वीडियो को देखने के बाद आपको मजा भी आएगा और यह भी एहसास होगा कि हे प्रभु...यह सब क्या देखना पड़ रहा है.
नहीं देखी होगी ऐसी स्मार्ट बहू ( Bahu and Scanner Viral Video)
दरअसल, मिडिल क्लास फैमिली से आया नई-नवेली बहु की रसोई रस्म का यह वीडियो कहीं ना कहीं आपका दिल जरूर खुश कर देगा. वीडियो में देखेंगे कि कैसे इस नई बहू को देख कर ससुराल वाले उस वक्त हैरान रह गए, जब वो अपने हाथ में प्लेट लेकर नेग मांगने पहुंची. नई बहु के हाथ में सिर्फ एक प्लेट नहीं, बल्कि उस प्लेट में रखा था क्यू आर कोड मनी स्कैनर, जिसे देखकर घर में मौजूद सभी की हंसी छूट गई. किसी ने नई बहू को कैश नेग दिया, तो नीचे बैठे शख्स ने स्कैन कर अपना फर्ज अदा किया. नई और स्मार्ट बहू के इस आइडिया की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है और लोग अपनी खुशी भी जाहिर कर रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
स्मार्ट बहू देख लोगों की छूटी हंसी (Smart Bahu Viral Video)
स्मार्ट बहू के इस वीडियो पर एक ने लिखा है, 'यह आइडिया बढ़िया है, हमारे भी काम आएगा'. दूसरा यूजर लिखता है, 'जमाना बदल गया है भाई, मान गए भाभी'. तीसरी लिखता है, 'यह मॉडर्न बहू है, अकाउंट में घुस कर सारा नेग ले लेगी'. चौथे यूजर ने लिखा है, 'अब शादी में कन्यादान लिखने वाले के पास यही सिस्टम होगा'. वहीं इस वीडियो पर कई लोगों की हंसी छूट रही है और वो कमेंट बॉक्स में लाफिंग इमोजी पोस्ट कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें:- यहां उगाया जाता है दुनिया का सबसे बडा संतरा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं