विज्ञापन

नेटफ्लिक्स स्टार कपल ने एम्पायर स्टेट ब‍िल्‍ड‍िंग के एंटीना पर किया प्रपोज, किस करते ही पहुंची पुलिस, देखें वायरल वीड‍ियो

न्यूयॉर्क की एम्पायर स्टेट बिल्डिंग के एंटीना पर बिना किसी सिक्योरिटी इक्विपमेंट के चढ़े रूसी कपल ने पहले बैनर लहराया. फिर शादी के लिए प्रपोज किया. 1454 फीट की ऊंचाई पर हुए इस खतरनाक रोमांस के बाद दोनों को नीचे उतरते ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

नेटफ्लिक्स स्टार कपल ने एम्पायर स्टेट ब‍िल्‍ड‍िंग के एंटीना पर किया प्रपोज, किस करते ही पहुंची पुलिस, देखें वायरल वीड‍ियो
एंजेला निकोलाउ और इवान बिरकस अपनी खतरनाक ‘रूफटॉपिंग' के लिए पहले से ही दुनियाभर में मशहूर हैं.
northern_trending_

न्यूयॉर्क की सबसे मशहूर इमारतों में से एक पर उस वक्त हर किसी की नजरें टिक गईं. जब एक कपल बिना किसी हारनेस या सिक्योरिटी इक्विपमेंट के सैकड़ों फीट ऊंचाई पर चढ़ गया. दोनों ने न सिर्फ दुनिया के सामने अपने प्यार का अनोखा इजहार किया. बल्कि ऐसा कदम उठाया जिसे देखकर लोग हैरान रह गए. जानलेवा हाइट पर रोमांटिक पल बिताने के बाद जैसे ही दोनों नीचे लौटने लगे. पुलिस भी वहां पहुंच गई. इस पूरी घटना के वीडियो और तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

1454 फीट की ऊंचाई पर प्रपोज, बैनर लहराया और किया किस

रूस के मशहूर रूफटॉपर कपल एंजेला निकोलाउ और इवान बीरकस बुधवार को न्यूयॉर्क की एम्पायर स्टेट बिल्डिंग की एंटीना तक पहुंच गए. दोनों ने काले कपड़े और मास्क पहन रखे थे. लेकिन उनके पास कोई सेफ्टी हार्नेस नहीं था. वहां पहुंचकर उन्होंने एक बैनर खोला, जिस पर लिखा था, ‘When the power of love beats the love of power, the world knows peace.' यानी, जब प्यार की ताकत सत्ता के प्यार पर भारी पड़ती है, तब दुनिया को शांति मिलती है.

हेलीकॉप्टर से रिकॉर्ड हुए वीडियो में दोनों ऊंचाई पर एक-दूसरे को किस करते और बैनर लहराते नजर आए. कुछ देर बाद उन्होंने बैनर समेटा और नीचे उतरने लगे. इसी दौरान इवान घुटनों के बल बैठे और एंजेला को शादी के लिए प्रपोज किया. इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और एंजेला ने हाथ में पहनी सगाई की अंगूठी दिखाते हुए सेल्फी भी ली.

Latest and Breaking News on NDTV

नीचे उतरते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार

कपल के नीचे आने से पहले न्यूयॉर्क पुलिस की इमरजेंसी सर्विस यूनिट भी एंटीना पर पहुंच गई. बॉडी कैमरा वीडियो में एक पुलिस अधिकारी कहते सुनाई देता है, ‘आप यहां नहीं हो सकते.' इस पर जवाब आता है, ‘हमारी सगाई हो गई है.' पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और उन पर चोरी के इरादे से घुसने, लापरवाही से जान जोखिम में डालने समेत कई आरोप लगाए. फिलहाल ये साफ नहीं है कि उनकी ओर से कोई वकील पेश हुआ है या नहीं.

एंजेला निकोलाउ और इवान बिरकस अपनी खतरनाक ‘रूफटॉपिंग' के लिए पहले से ही दुनियाभर में मशहूर हैं. साल 2024 में नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री ‘स्काईवॉकर्स- अ लवस्टोरी' में भी उनकी कहानी दिखाई गई थी. जिसमें दोनों की ऊंची इमारतों पर बिना परमिशन चढ़ने और जोखिम भरे कारनामों को दिखाया गया है.

ये भी पढ़ें:-'गुमशुदा' गौरैया का मिल गया पता...इस हवेली का नजारा देख नहीं होगा खुद की आंखों पर यकीन!

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Zara Hatke, Viral Trend, Viral Trending
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com