विज्ञापन

अगर 80s में ग्राउंड पर होते NDTV इंडिया के एंकर्स तो कुछ ऐसे होती बड़ी खबरों की रिपोर्टिंग

सोशल मीडिया पर चल रहे रेट्रो ट्रेंड में NDTV इंडिया के एंकर्स 80 के दशक के विंटेज लुक में 1983 वर्ल्ड कप, अंतरिक्ष मिशन जैसी ऐतिहासिक घटनाओं की रिपोर्टिंग करते नजर आए.

अगर 80s में ग्राउंड पर होते NDTV इंडिया के एंकर्स तो कुछ ऐसे होती बड़ी खबरों की रिपोर्टिंग
अगर 80s में ग्राउंड पर होते NDTV इंडिया के एंकर्स तो कुछ ऐसे होती बड़ी खबरों की रिपोर्टिंग
NDTV

सोशल मीडिया पर इन दिनों रेट्रो ट्रेंड से जुड़ी तस्वीरें छाई हुई हैं. फेसबुक से लेकर इंस्टाग्राम और एक्स पर, हर जगह 80 के दशक की रेट्रो ट्रेंड वाली ही तस्वीरें नजर आ रही हैं. इसी कड़ी में NDTV इंडिया ने अपने एंकर्स का एक अनोखा विंटेज लुक शेयर किया है. हैशटैग NDTVRewind और 80sTrend हैशटैग के साथ साझा की गई इन तस्वीरों में NDTV के एंकर्स को 80 के दशक की खबरों के साथ दिखाया गया है. 

राकेश शर्मा के अंतरिक्ष सफर की रिपोर्टिंग 

इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई पहली तस्वीर में पुरानी संसद भवन की इमारत की पृष्ठभूमि में सभी एंकर्स पुराने दौर के फॉर्मल कोट, ओवरसाइज्ड ब्लेजर, मफलर और विंटेज हेयरस्टाइल में दिखाई दे रहे हैं. हाथों में लाल रंग के NDTV माइक लिए एंकर्स का यह लुक 80 के दशक की टीवी पत्रकारिता की सादगी व गंभीरता की याद दिलाता है.

NDTV इंडिया के इंस्टा पोस्ट की अगली तस्वीर में एंकर विकास भदौरिया को बैकानूर से राकेश शर्मा के अंतरिक्ष सफर की रिपोर्टिंग करते दिखाया गया है. साथ ही ब्रेकिंग प्लेट के साथ लिखा गया, "1984: राकेश शर्मा अंतरिक्ष में पहुंचने वाले पहले भारतीय बने." इसी तरह रेट्रो ट्रेंड की 1989 में ओडिशा के चांदीपुर से मीनाक्षी कंडवाल भारत की अग्नि मिसाइल के पहले सफल परीक्षण की रिपोर्ट करते हुए दिखाई दे रही हैं. 

मारुति 800 के लॉन्च की ऐतिहासिक रिपोर्टिंग

इसके अलावा 80 के दशक की रेट्रो तस्वीर में NDTV के लिए दिल्ली से सुचरिता कुकरेती 1986 में भारतीय रेलवे के टिकट रिजर्वेशन सिस्टम को कंप्यूटरीकृत किए जाने की रिपोर्टिंग कर रही हैं. अगली तस्वीर 1983 में आम भारतीय की कार मारुति 800 लॉन्च से जुड़ी है, जिसकी रंजना सिंह राठौड़ गुड़गांव से रिपोर्टिंग कर रही हैं. जबकि रेट्रो ट्रेंड वाली तस्वीर में मनोज्ञा लोईवाल को 1980 के मॉस्को ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल जीतने की रिपोर्टिंग करते हुए दिखाई दे रही हैं.

इसके अलावा दिल्ली में हुए 1982 के एशियन गेम्स के दौरान भारत में कलर टीवी के दौर की शुरुआत के लिए दिल्ली से आशुतोष चतुर्वेदी, 1983 में भानु अथैया के ऑस्कर जीतने की एकेडमी अवार्ड्स से मलिका मल्होत्रा की रिपोर्ट और 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वेस्टइंडीज को हराकर पहली बार भारत के विश्वकप जीतने पर लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड से सैयद सुहैल को रिपोर्टिंग करते हुए दिखाया गया है. 

यह भी पढे़ं- सबसे नन्हा पर्वतारोही! 9 महीने के बच्चे ने घुटने के बल नाप डाली पहाड़ की सीढ़ियां, जज्बे को कहेंगे सलाम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Retro Trend, 80s AI Image, 80s AI Trend, Viral News, NDTV India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com