विज्ञापन
This Article is From Jun 15, 2020

हाथी ने मस्ती-मस्ती में मारी भैंस को लात तो गुस्से में जानवर ने लिया ऐसा बदला... देखें Viral Video

हाथी (Elephant) की शरारत का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसको देखकर आपके चेहरे पर भी मु्स्कान आ जाएगी. मस्ती-मस्ती में हाथी ने भैंस (Elephant Kicks Buffalo) को लात दे मारी. उसके बाद भैंस ने गजब का रिएक्शन दिया.

हाथी ने मस्ती-मस्ती में मारी भैंस को लात तो गुस्से में जानवर ने लिया ऐसा बदला... देखें Viral Video
हाथी ने मस्ती-मस्ती में मारी भैंस को लात तो गुस्से में जानवर ने लिया ऐसा बदला...

सोशल मीडिया (Social Media) पर वाइल्डलाइफ वीडियो (Wildlife Video) खूब पसंद किए जाते हैं. आपने सोशल मीडिया पर जानवरों के बीच जंग के वीडियो खूब देखे होंगे. बंदर की शरारत के वीडियो भी खूब वायरल हुए, लेकिन इस बार हाथी (Elephant) की शरारत का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसको देखकर आपके चेहरे पर भी मु्स्कान आ जाएगी. मस्ती-मस्ती में हाथी ने भैंस (Elephant Kicks Buffalo) को लात दे मारी. उसके बाद भैंस ने ऐसा रिएक्शन दिया, जिसको देखकर आप हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाएंगे. 

वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथी भैंस के पास धीरे से आया और मजाक में लात मार दी. गुस्से में भैंस उठी और उसके पीछे दौड़ लगा दी. वो हाथी से सींघ से वार करने की कोशिश कर रही थी. हाथी भी डरकर भागता दिखा. इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर सुशांत नंदा ने कल सुबह शेयर किया था. 

वीडियो शेयर करते हुए सुशांत नंदा ने लिखा, 'हाथी बेहद चंचल होते हैं. यह शरारती सिर्फ मनोरंजन के लिए भैंस को मारता है और वह जानता है कि चिढ़ाने का क्या मतलब है.'

देखें Video:

इस वीडियो के अब तक 24 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं. साथ ही 2 हजार से ज्यादा लाइक्स और 500 से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं. लोगों को हाथी की शरारत खूब पसंद आ रही है. लोगों ने ऐसे रिएक्शन्स दिए हैं...
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Elephant, Viral Video, Elephant Kicks Buffalo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com