नेशनल हैंडलूम डे (National Handloom Day) के अवसर पर, कई नेताओं और हस्तियों ने सोशल मीडिया पर लोगों को "स्थानीय" और हस्तनिर्मित उत्पादों के लिए मुखर होने का आग्रह किया और उन्हें भारतीय ब्रांडों द्वारा बनाए गए कपड़ों का चयन करने के लिए कहा. हथकरघा बुनकरों के योगदान और कड़ी मेहनत की याद में हर साल 7 अगस्त को नेशनल हैंडलूम डे मनाया जाता है. कई बॉलीवुड स्टार्स और राजनेता नेशनल हैंडलूम डे को सेलिब्रेट कर रहे हैं. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने भी नेशनल हैंडलूम डे (National Handloom Day) पर ट्वीट किया और लोगों ने हैंडमैड चीजों का उपयोग करने का आग्रह किया.
आज सुबह स्मृति ईरानी ने ट्विटर पर दो फोटो शेयर कीं. एक तस्वीर में वो हैंडलूम साड़ी पहनी हुई थीं और दूसरी तस्वीर में वो हैंडमेड मास्क लगाई हुई थीं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हैंडलूम हमारे दैनिक जीवन और परिवेश को कई तरीकों से समृद्ध कर सकता है. कोविड के समय में हाथ से बने मास्क, कपड़े. घर में हाथ से बना मेड इन इंडिया सामान लाएं.' पोस्ट में उन्होंने Vocal4Handmade हैशटैग भी दिया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
Handloom can enrich our daily lives and surroundings in many ways; from clothing to furnishing to Masks in Covid times to wall hanging. Bring home handmade in India!
— Smriti Z Irani (@smritiirani) August 7, 2020
I take pride in celebrating India's legacy, I am #Vocal4Handmade. Are you? pic.twitter.com/S01moKE91p
स्मृति ईरानी ने आगे लोगों से अपने पसंदीदा हैंडलूम कपड़ों की तस्वीरें साझा करने और भारतीय बुनकरों के समर्थन में गर्व करने को कहा. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ''मैं भारत की विरासत का जश्न मनाने में गर्व महसूस करती हूं, मैं #Vocal4Handmade हूं. क्या आप हैं? हमारे बुनकरों और कारीगरों के समर्थन में गर्व के साथ अपनी तस्वीरें साझा करें, क्योंकि हम #Vocal4Handmade हैं.''
इसके बाद, जान्हवी कपूर, विद्या बालन, प्रियंका चोपड़ा सहित कई बॉलीवुड अभिनेताओं और अन्य लोगों ने भी सोशल मीडिया पर अपने पसंदीदा हैंडलूम कपड़ों के साथ फोटो शेयर कीं. बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी हैंडलूम साड़ी के साथ अपनी फोटो पोस्ट की. साथ ही उन्होंने Vocal4Handmade हैशटैग भी दिया.
Indian handlooms are known to be unique and a work of craftsmanship. Let's lend our support to the weavers and artisans of the textile industry.#NationalHandloomDay#Vocal4Handmade@smritiirani @TexMinIndia @MadhuryaGallery pic.twitter.com/A1bvbVEXKx
— PRIYANKA (@priyankachopra) August 7, 2020
नेशनल हैंडलूम डे पर जान्हवी कपूर ने भी फोटो शेयर की.
7 अगस्त को ब्रिटिश सरकार द्वारा बंगाल के विभाजन के विरोध में 1905 में कलकत्ता टाउन हॉल में शुरू किए गए स्वदेशी आंदोलन को मनाने के लिए नेशनल हैंडलूम डे के रूप में चुना गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं