विज्ञापन
This Article is From Jul 22, 2020

अंतरिक्ष में ऐसे चमकती दिखी बिजली, नासा के अंतरिक्ष यात्री ने शेयर किया Stunning Video

नासा (Nasa) के अंतरिक्ष यात्री (Astronaut) बॉब बेनकेन (Bob Behnken), जो वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर सवार हैं, उन्होंने सोशल मीडिया पर "ऊपर से बिजली" का एक अद्भुत दृश्य साझा किया. वीडियो काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है.

Also Read in
अंतरिक्ष में ऐसे चमकती दिखी बिजली, नासा के अंतरिक्ष यात्री ने शेयर किया Stunning Video
अंतरिक्ष में ऐसे चमकती दिखी बिजली, नासा के अंतरिक्ष यात्री ने शेयर किया Stunning Video

आपने बिजली चमकने हुए कई बार देखा होगा. लेकिन आपने बिजली चमकने का ऐसा वीडियो शायद ही कभी देखा होगा. नासा (Nasa) के अंतरिक्ष यात्री (Astronaut) बॉब बेनकेन (Bob Behnken), जो वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर सवार हैं, उन्होंने सोशल मीडिया पर "ऊपर से बिजली" का एक अद्भुत दृश्य साझा किया और दर्शकों को आश्चर्यचकित छोड़ दिया. वीडियो काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है.

बेनकेन द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि धरती के ऊपर काले बादल हैं. इस वीडियो को धरती से 400 किलोमीटर ऊपर से लिया गया है. क्लिप में बिजली की वायलेट चमक दिखाई देती है. बिजली की इस चमक में सोशल मीडिया पर अद्भुत बताया जा रहा है. 

नौ-सेकंड के वीडियो को साझा करते हुए बेनकेन ने लिखा, 'ऊपर से बिजली के दृश्य. वायलेट फ्रिंज मंत्रमुग्ध कर रहे हैं.' देखें यह वायरल वीडियो...

इस वीडियो को 22 जुलाई को शेयर किया गया है. खबर लिखे जाने तक इसे 80 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं. लोगों को यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है. कई लोगों ने पहली बार ऐसा नजारा देखा. लोगों ने अंतरिक्ष यात्री को शुक्रिया किया और ऐसे रिएक्श्न्स दिए...

बॉब बेकनकेन उन दो अंतरिक्ष यात्रियों में से एक हैं जिन्होंने मई में स्पेसएक्स की पहली चालक दल की उड़ान में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा की थी. वह दोस्त और सहयोगी डग हर्ले के साथ वहां गए थे. 

दोनों ने अंतरिक्ष से ग्रह पृथ्वी के कई अद्भुत दृश्य साझा किए हैं. इस महीने की शुरुआत में, बेनकेन ने धूमकेतु नॉयस के सुंदर दृश्यों को भी साझा किया था क्योंकि यह पृथ्वी की वक्रता के निकट एक चमकते हुए बिंदु के रूप में दिखाई दिया था.

समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, दो अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री 1 अगस्त को पृथ्वी के लिए रवाना होंगे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NASA, Lightning From Above, Viral Video, NASA Astronaut
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com