विज्ञापन

हार्वर्ड-ऑक्सफोर्ड तो बाद में आए, भारत में 1600 साल पहले ही बन चुके थे ऐसे शानदार स्टूडेंट हॉस्टल!

1600 Year Old Hostel: आज के आलीशान हॉस्टल्स के बीच, 1600 साल पुरानी एक यूनिवर्सिटी का हॉस्टल सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. आखिर क्या था उस दौर की वास्तुकला में, जिसने आज की जनरेशन को सोचने पर मजबूर कर दिया?

हार्वर्ड-ऑक्सफोर्ड तो बाद में आए, भारत में 1600 साल पहले ही बन चुके थे ऐसे शानदार स्टूडेंट हॉस्टल!
1600 साल इस हॉस्टल की झलक देख हैरान हुए लोग, बोले- 'क्या आज के मुकाबले ये कम था?'

World Oldest University video: ऑक्सफोर्ड और हार्वर्ड के नाम सुनकर भले ही आज हमारी आंखें चमक जाती हों, लेकिन इतिहास की पन्नों में एक नाम ऐसा भी दर्ज है, जिसने पूरी दुनिया को ज्ञान की पहली किरण दिखाई थी. जी हां, हम बात कर रहे हैं बिहार के नालंदा की. इन दिनों इंस्टाग्राम पर एक वीडियो धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है, जिसमें नालंदा यूनिवर्सिटी के एक छात्र का कमरा दिखाया गया है. वीडियो देखते ही आप खुद को 1600 साल पीछे पाएंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: thehistoryboy_

ईंटों की सादगी में छिपा है विज्ञान (Nalanda Hostel Room video goes viral)

वायरल हो रहे वीडियो में जो कमरा दिख रहा है, वो देखने में भले ही साधारण लगे, लेकिन उसकी प्लानिंग जबरदस्त है. दीवार के अंदर बनी छोटी छोटी अलमारियां बताती हैं कि, छात्र कितने अनुशासित थे. वहां अपनी पांडुलिपियां और जरूरी सामान रखने की अद्भुत व्यवस्था थी. कमरे की वो छोटी खिड़की और ऊंचे प्लेटफॉर्म साफ बयां कर रहे हैं कि, उस दौर के आर्किटेक्ट्स ने छात्रों के पढ़ाई और आराम का कितना ख्याल रखा था.

आज के हॉस्टल फेल हैं क्या? (Student Life in nalanda university)

वीडियो के वायरल होते ही इंटरनेट पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है. लाखों लोग इसे देखकर भावुक हैं. एक यूजर ने तो मजेदार अंदाज में लिख दिया, 'भाई, इतने पुराने होने के बावजूद ये कमरा मेरे पीजी वाले रूम से तो काफी बेहतर है.' वहीं कुछ लोगों का मानना है कि अगर नालंदा नष्ट नहीं होता, तो आज दुनिया का एजुकेशन हब भारत होता.

ये भी पढ़ें:-नाम इतना बड़ा कि सर्टिफिकेट भी छोटा पड़ जाए! मिलिए दुनिया के सबसे लंबे नाम वाले इंसान से, दिलचस्प है वजह

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: thehistoryboy_

ज्ञान की वो महान परंपरा (The great tradition of knowledge)

ह्वेनसांग जैसे विदेशी यात्रियों ने भी अपनी किताबों में लिखा था कि नालंदा का माहौल कितना शांत और ज्ञान से ओत प्रोत था. यहां केवल भारत ही नहीं, बल्कि चीन, कोरिया और तिब्बत से भी छात्र अपना भविष्य संवारने आते थे. यह जगह सिर्फ एक यूनिवर्सिटी नहीं थी, बल्कि दुनिया भर के जिज्ञासुओं के लिए एक तीर्थ थी. नालंदा का ये कमरा महज ईंट पत्थर का ढांचा नहीं, बल्कि उस दौर की मेधा का प्रमाण है. आज के दौर में जब हम बड़ी इमारतों के पीछे भाग रहे हैं, तो ये वीडियो बताता है कि शिक्षा का असली आधार बड़ी इमारतें नहीं, बल्कि अनुशासन और ज्ञान की भूख होती है.

ये भी पढ़ें:-VIDEO: 'गुमशुदा' गौरैया का मिल गया पता...इस हवेली का नजारा देख नहीं होगा खुद की आंखों पर यकीन!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nalanda University, Viral Video, Education, Ancient, Hostel Room
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com