Byzantine City Found in Egypt: क्या आपने कभी सोचा है कि, रेगिस्तान की धूल के नीचे 1700 साल पुराना इतिहास दबा हो सकता है? मिस्र में आर्कियोलॉजिस्ट्स को कुछ ऐसा ही मिला है, जिसने दुनिया भर के जानकारों को हैरान कर दिया है. एक तरफ चौथी सदी का पूरा बसा-बसाया बीजान्टिन शहर मिला है, तो दूसरी तरफ कब्रों में मिली 'सोने की जीभ' ने एक नया सस्पेंस पैदा कर दिया है.

Photo Credit: Photograph: Ministry of Tourism and Antiquities
रेत के नीचे छिपा था इतिहास का ये शहर (Dakhla oasis excavation)
The Guardian की खबर के मुताबिक, दखला ओएसिस में चौथी सदी का एक पूरा बीजान्टिन शहर खुदाई में बाहर आया है. यह सिर्फ मलबे का ढेर नहीं, बल्कि एक व्यवस्थित शहर था. सड़कें, रिहायशी इलाके और एक बड़ा चर्च वहां की भव्यता को दिखाते हैं. वहां की मोटी दीवारें और गुंबद वाली छतें उस दौर की इंजीनियरिंग की दास्तान सुनाती हैं. खुदाई में रोटी बनाने वाली भट्टियां और अनाज पीसने के पत्थर सुरक्षित मिले हैं.

Photo Credit: Photograph: Ministry of Tourism and Antiquities
सोने के सिक्के और व्यापार का वो दौर (Golden Tongue Mummies)
खुदाई में जो मिला वो किसी खजाने से कम नहीं है. रोमन सम्राट कांस्टेंशियस द्वितीय के दौर के सोने के सिक्के यहां मिले हैं. उनका शासन 337 से 361 ईस्वी के बीच था. करीब 200 मिट्टी के टुकड़े, जिन्हें ओस्ट्राका कहा जाता है, बरामद हुए हैं. इनमें बिजनेस ट्रांजैक्शन का हिसाब लिखा है. ऐसा लगता है जैसे कोई वहां अपनी दुकान का हिसाब रखता हो. वहां मिले वॉचटावर और रिसेप्शन हॉल भी किसी ऐतिहासिक 'चमत्कार' से कम नहीं हैं.

Photo Credit: Photograph: Ministry of Tourism and Antiquities
वो 'गोल्डन टंग' जिसका आज भी है रहस्य (The Mystery of the Golden Tongue)
अलेक्जेंड्रिया के पास मरीना अल-अलमीन में 18 नई कब्रें मिली हैं, जो लोगों को डरा भी रही हैं और रोमांच भी दे रही हैं. वहां मिले कंकालों के मुंह में सोने की जीभ रखी हुई थी. पुरानी मान्यता थी कि मरने के बाद ये लोग देवताओं से बात कर सकें, इसलिए उन्हें सोने की जीभ दी जाती थी. यह रस्म वाकई रोंगटे खड़े कर देने वाली है. वहां स्फिंक्स की मूर्ति का मिलना भी कई बड़े सवालों को जन्म देता है.

Photo Credit: Photograph: Ministry of Tourism and Antiquities
ये भी पढ़ें:-दुकान में चोरी करने घुसे थे चोर, सुबह तक बन गए मोहल्ले का खिलौना, वीडियो इंटरनेट पर मचा रहा गदर
इजिप्ट की यह खोज सिर्फ पुरानी ईंटें नहीं हैं, बल्कि उन लोगों की कहानी है, जिन्होंने हजारों साल पहले रेगिस्तान को घर बनाया था. यह खोज इतिहास के उन पन्नों को खोल रही है, जो सदियों से दफन थे.
ये भी पढ़ें:-डॉक्टर-इंजीनियर बनने की होड़ को छोड़...यहां बच्चे देख रहे हैं प्लंबर बनने का सपना! चौंका देगी वजह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं