सोशल मीडिया (Social Media) पर लड़कों के शराब पीने (Youth Drinks Alcohol) का एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. मुंबई (Mumbai) में तीन लड़कों ने चलती कार से बाहर निकलकर जानलेवा स्टंट (Youth Performs Stunts In Speeding Car) किया. उन्होंने कार की खिड़की पर बैठकर शराब पी. वीडियो वायरल होने के बाद मुंबई पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है. मामला 2 दिसंबर की रात करीब 1:30 बजे की है. आईपीएस ऑफिसर दीपांशु काबरा (IPS Officer Dipanshu Kabra) ने वीडियो शेयर करते हुए रिएक्शन दिया है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर तेज रफ्तार में कार चल रही है और दो युवक खिड़की पर बैठकर शराब पी रहे हैं. वीडियो में आपको यह स्टंट काफी रोमांचक रहेगा, लेकिन यह उतना ही खतरनाक है. मुंबई शहर में ऐसे स्टंट खतरनाक साबित हो चुके हैं. मुंबई पुलिस सोशल मीडिया पर ऐसे स्टंट्स से बचने की अपील कर चुकी है. लेकिन इन युवाओं पर इसका कोई असर नहीं पड़ा.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इस वीडियो को युवाओं ने ही सोशल मीडियो पर शेयर किया गया था, जिसकी जानकारी ट्रैफिक पुलिस को दी गई. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों युवाओं को गिरफ्तार किया. उन पर आईपीसी की धारा 407, 279, 337, 110, 34 के तहत मुकदमा दर्ज किया है.
आईपीएस ऑफिसर दीपांशु काबरा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'जितने पतित संस्कार, उतने घटिया लोक-व्यवहार. सड़क पर हुड़दंग मचाते इन युवकों पर मुंबई पुलिस ने कार्यवाही की है. ऐसे अमर्यादित लोग हर शहर में दिख जाते हैं. आपको ड्रिंक (लिमिट में) लेने, मौज मस्ती करने का अधिकार है लेकिन सड़क सुरक्षा का पालन व सभ्य आचरण आपका कर्त्तव्य है. अभिभावक भी इस पर ध्यान दें. बच्चों को ऐसे संस्कार दें कि सार्वजनिक व निजी जीवन में उनके आचरण से ना किसी दूसरे को तकलीफ हो और ना ही किसी की सुरक्षा को ख़तरा हो.बेहतर संस्कारों से इस प्रकार के छोटे-मोटे अपराध समाप्त हो सकते हैं एवं कई बड़े हादसे भी टल सकते हैं.'
देखें Video:
जितने पतित संस्कार,
— Dipanshu Kabra (@ipskabra) December 3, 2020
उतने घटिया लोक-व्यवहार.
सड़क पर हुड़दंग मचाते इन युवकों पर @MumbaiPolice ने कार्यवाही की है. ऐसे अमर्यादित लोग हर शहर में दिख जाते हैं. आपको ड्रिंक (लिमिट में) लेने, मौज मस्ती करने का अधिकार है लेकिन सड़क सुरक्षा का पालन व सभ्य आचरण आपका कर्त्तव्य है... pic.twitter.com/p0WX1iK7OM
आईपीएस ऑफिसर ने इस वीडियो को ट्विटर पर 3 दिसंबर की शाम को शेयर किया था, जिसके अब तक 6 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं. साथ ही 300 से ज्यादा लाइक्स और कई रि-ट्वीट्स हो चुके हैं. लोगों ने भी युवकों की खूब आलोचना की है.
एक यूजर ने लिखा, 'कागज़ के दम पर दी गयी कागजी शिक्षा से कागज जैसे ही संस्कार आएंगे.' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'सर! पहले से ही गलत चीज का सेवन, फिर चलती गाड़ी में मौत शॉप प्रदर्शित करने का तरीका, गलत संस्कारों की मिसाल. आखिर क्या बताना चाहते हैं यह नौजवान लोग.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं