विज्ञापन

'थोड़ी तो सेल्फ रिस्पेक्ट रखो...' महिला के पैर पकड़कर गिड़गिड़ाया युवक, रेलवे प्लेटफॉर्म पर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

Boyfriend Girlfriend Viral Video: मुंबई के बोरीवली रेलवे स्टेशन से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों के बीच एक अलग ही बहस छेड़ दी है. वायरल हो रहे इस वीडियो में एक युवक प्लेटफॉर्म पर लेटकर महिला के पैर पकड़कर उसे जाने से रोकने की कोशिश करता नजर आता है.

'थोड़ी तो सेल्फ रिस्पेक्ट रखो...' महिला के पैर पकड़कर गिड़गिड़ाया युवक, रेलवे प्लेटफॉर्म पर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बोरीवली का वीडियो, रिश्ते की हकीकत को लेकर छिड़ी बहस
Photo-@siddocode

Man Clings To Girlfriends Feet: सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए कह नहीं सकते. इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो चर्चा में है, जिसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. वीडियो में एक युवक प्लेटफॉर्म पर लेटा नजर आता है, जो युवती के पैर पकड़कर उसे जाने की कोशिश करता नजर आता है. वह युवती से लगातार मिन्नतें करता है, गिड़गिड़ाता है, ताकि वो उसे छोड़कर न जाए. रेलवे प्लेटफॉर्म पर ये तमाशा होता देख कुछ ही देर में वहां भीड़ जमा हो जाती है. यह वीडियो मुंबई के बोरीवली रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है, जिसमें युवक की हालत देखने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें:-'मां ने मेरी शादी तय कर दी...' युवती के सिर मुंडवाने का VIDEO देख सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

जब प्यार का बना तमाशा (Mumbai Station Viral Video)

बोरीवली रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने सरेआम भीड़ के बीच अपनी हदें पार कर दीं. एक ओर युवक युवती के पैर पकड़कर उसे जाने से रोकने की जिद्द कर रहा होता है और युवती उससे अपना पैर छुड़वाने की कोशिश करती नजर आती है. दूसरी तरफ लोग अपनी ट्रेन का इंतजार छोड़ इस अजीबोगरीब नजारे को देखने में मशगूल हो जाते हैं. वीडियो में रेलवे प्लेटफॉर्म पर होते इस तमाशे को देख भीड़ बढ़ने लगती है. कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच जाती है और हस्तक्षेप करती हैं. इसके बाद युवक प्लेटफॉर्म पर बैठ जाता है.

सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा (People's Reaction on Viral Video)

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस वीडियो को @siddocode नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को पोस्ट करते हुए एक यूजर दावा किया है कि, युवक अपनी गर्लफ्रेंड से रिश्ता खत्म न करने की गुहार लगा रहा था. हालांकि, इसके पीछे की असली वजह की अब तक पुष्टि नहीं हुई है. वीडियो देख चुके एक यूजर ने लिखा, 'प्यार दोनों लोगों की मर्जी से चलता है. अगर कोई रिश्ता खत्म करना चाहता है, तो उसे जबरदस्ती नहीं रोका जा सकता.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'मुझे किसी इंसान का इस तरह किसी के पैरों में गिरना अच्छा नहीं लगता. प्यार किया है, कोई गुलामी नहीं.' तीसरे यूजर ने लिखा, 'कुछ तो सेल्फ रिस्पेक्ट रखो.'

ये भी पढ़ें:-कॉन्फिडेंस हो तो ऐसा! टॉय ट्रेन से टक्कर के बाद ड्राइवर का अजीबोगरीब दावा, वीडियो देख लोगों ने ली मौज

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Railway Station Viral Video, Borivali Railway Station, Boyfriend Girlfriend Video, Viral Video Mumbai, Boyfriend Girlfriend Relationship
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com