विज्ञापन

'झांसे में न आएं...', Netflix के शो Bridgerton से मुंबई पुलिस ने खोजा साइबर क्राइम से बचने का नया तरीका, यूजर ने की जमकर तारीफ

मुंबई पुलिस ने अपनी पोस्ट में लिखा कि लोकप्रिय पाठकों, जब आप डिजिटल दुनिया में घूम रहे हों, तो ध्यान रखें कि कहीं आप किसी गलत ‘मास्क पहने मेहमान’ के झांसे में न आ जाएं.

'झांसे में न आएं...', Netflix के शो Bridgerton से मुंबई पुलिस ने खोजा साइबर क्राइम से बचने का नया तरीका, यूजर ने की जमकर तारीफ
मुंबई पुलिस ने खोजा साइबर क्राइम से बचने का नया तरीका
Social Media

Netflix Show Bridgerton: मुंबई पुलिस ने साइबर सुरक्षा के बारे में लोगों को जागरूक करने का एक मजेदार और स्मार्ट तरीका अपनाया है. मुंबई पुलिस ने नेटफ्लिक्स के मशहूर शो "Bridgerton" का सहारा लेकर एक खास पोस्ट बनाई. यह पोस्ट लेडी व्हिसलडाउन की तरह लिखे गए एक गॉसिप नोट जैसा है, जिसमें लोगों को चेतावनी दी गई है कि ऑनलाइन अनजान लोगों से बात करते समय सावधान रहें. इंटरनेट पर हर कोई भरोसे लायक नहीं होता. यही मैसेज मजेदार तरीके से दिया गया. यह सलाह इसलिए अलग दिखी, क्योंकि इसे बेहद रचनात्मक और नए अंदाज में पेश किया गया था. मुंबई पुलिस ने याद दिलाया कि इंटरनेट पर किसी की अच्छी तस्वीरें या मीठी बातें हमेशा सच नहीं होतीं, कई बार वे धोखा भी हो सकती हैं.

यह भी पढ़ें;- दिल्ली के इस मेट्रो स्टेशन पर स्नैक्स और कोल्ड ड्रिंक नहीं, वूमेन अंडरवियर की लगी वेंडिंग मशीन, इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा Video

हाल ही में इंस्टाग्राम पर मुंबई पुलिस ने लेडी व्हिसलडाउन के सोसाइटी पेपर्स की शैली में एक रचनात्मक सलाह शेयर की. इस मैसेज में चेतावनियों और कानूनी शब्दावली के बजाय नागरिकों को ऑनलाइन अजनबियों से चैट करने और धोखेबाज डिजिटल प्रोफाइलों के झांसे में न आने के लिए मजाकिया अंदाज में आगाह किया गया. पोस्ट में बताया गया कि किसी भव्य समारोह में नकाबपोश मेहमानों की तरह, इंटरनेट पर हर कोई वह नहीं होता, जो वह होने का दावा करता है.

मुंबई पुलिस ने किया पोस्ट

मुंबई पुलिस ने अपनी पोस्ट में लिखा कि लोकप्रिय पाठकों, जब आप डिजिटल दुनिया में घूम रहे हों, तो ध्यान रखें कि कहीं आप किसी गलत ‘मास्क पहने मेहमान' के झांसे में न आ जाएं. अंत में उन्होंने मजाकिया अंदाज में “मुंबई पुलिस” के नाम से इसे साइन किया. कैप्शन में भी एक ज़रूरी चेतावनी दी गई, जिसमें बताया गया कि आकर्षक दिखावट धोखा दे सकती है. हर मास्क पहना मेहमान आपके साथ डांस करने लायक नहीं होता. पॉप कल्चर और जागरूकता का यह स्मार्ट मिला-जुला तरीका सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गया. लोग इस बात की तारीफ करने लगे कि पुलिस ने पारंपरिक, गंभीर लहजे की बजाय हास्य और क्रिएटिविटी का इस्तेमाल किया.

क्या बोले यूजर?

एक यूज़र ने लिखा कि प्रिय मुंबई पुलिस, शायद आप ही एक ऐसी संस्था हैं जो अपनी टीम को पूरी रचनात्मक आजादी देती है. आपकी क्रिएटिव टीम को सलाम! काश मैं भी इसका हिस्सा बन पाता. यह पहली बार नहीं है जब मुंबई पुलिस ने पॉप कल्चर का उपयोग कर किसी महत्वपूर्ण संदेश को मजेदार तरीके से समझाया है, लेकिन इस बार का ब्रिजर्टन‑स्टाइल पोस्ट अपने अंदाज और टाइमिंग की वजह से खास बन गया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com