विज्ञापन
This Article is From Nov 13, 2019

ट्रेन की तारों के ऊपर चढ़कर कलाबाजी कर रहा था शख्स, देखकर लोग हैरान... देखें VIDEO

एक मामला मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की डबरा (Dabra) तहसील में देखने को मिला जहां एक युवक रेलवे स्टेशन (Dabra railway station) लाइन के ऊपर बंधे तारों के ऊपर चढ़ गया. यह तो गनीमत रही कि जिस वक्त युवक ओवरहेड तारों पर चढ़ा उस समय उनमें करंट नहीं था.

Also Read in
ट्रेन की तारों के ऊपर चढ़कर कलाबाजी कर रहा था शख्स, देखकर लोग हैरान... देखें VIDEO
ट्रेन की तारों के ऊपर चढ़कर कलाबाजी कर रहा था शख्स.

कभी-कभी कुछ लोग बहुत अजीब घटना को अंजाम दे देते हैं. हालांकि उन्हें नहीं पता होता कि वह यह क्यों कर रहे हैं. ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की डबरा (Dabra) तहसील में देखने को मिला जहां एक युवक रेलवे स्टेशन (Dabra railway station) लाइन के ऊपर बंधे तारों के ऊपर चढ़ गया. यह तो गनीमत रही कि जिस वक्त युवक ओवरहेड तारों पर चढ़ा उस समय उनमें करंट नहीं था. बाद में सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के जवानों ने उसे बड़ी मुश्किल से नीचे उतारा. तारों पर चढ़े इस युवक का एक वीडियो भी सामने आया है. 

हाथी ने हवा में उछलकर ऐसे तोड़ा पेड़ से कटहल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

ये घटना ग्वालियर के पास डबरा स्टेशन पर हुई. उत्तर मध्य रेलवे के झांसी डिवीजन के वाणिज्यिक प्रबंधक अखिल शुक्ला ने बताया कि इस घटना को सबसे पहले गार्ड ने सुबह 6 बजे देखा, जिसके बाद उसने रेलवे स्टाफ को सूचित किया. 

गेंद फेंकने से पहले अंपायर ने बोला- 'नो बॉल', फिर पोलार्ड ने दिखाई ऐसी चालाकी- देखें Video

देखें VIDEO:

उन्होंने कहा, ''शख्स तारों पर चढ़कर कलाबाजी कर रहा था. उसे करंट न लगे इसके लिए हमने एक घंटे के लिए बिजली बंद कर दी थी, अगर हम ऐसा नहीं करते तो बड़ा हादसा हो सकता था. हालांकि, इससे रेल यातायात प्रभावित हुआ और चार ट्रेनें ठप हो गईं.''

हैदराबाद में आपस में टकराईं दो ट्रेनें, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल दहला देने वाला VIDEO

उन्होंने आगे की कार्रवाई के लिए उस व्यक्ति को रेलवे सुरक्षा बल को सौंप दिया गया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhya Pradesh, Dabra Railway Station, Man Acrobatics On Overhead Wire
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com