विज्ञापन
This Article is From Dec 08, 2023

बॉयफ्रेंड से हो रही थी छुप-छुप कर बातें, मम्मी ने पकड़ ली, लोग बोले- इनका तो ‘मोये मोये’ हो गया

वीडियो में मम्मी, बेटी के प्यार का नशा अपने स्टाइल में उतारती नजर आ रही हैं. वीडियो देख सोशल मीडिया पर यूजर्स को अपने दिन याद आ गए और कमेंट कर लोगों ने अपने एक्सपीरियंस भी शेयर किए.

बॉयफ्रेंड से हो रही थी छुप-छुप कर बातें, मम्मी ने पकड़ ली, लोग बोले- इनका तो ‘मोये मोये’ हो गया

कहते हैं कि प्यार करने वाले दुनिया की परवाह नहीं करते लेकिन मम्मी की परवाह तो जरूर करते हैं. जी, हां क्योंकि अगर कच्ची उम्र में प्यार का बुखार चढ़ जाए तो भारतीय मम्मियां उसे उतारना खूब जानती हैं. ऐसी ही मां का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में मम्मी, बेटी के प्यार का नशा अपने स्टाइल में उतारती नजर आ रही हैं. वीडियो देख सोशल मीडिया पर यूजर्स को अपने दिन याद आ गए और कमेंट कर लोगों ने अपने एक्सपीरियंस भी शेयर किए.

मम्मी ने कर दी ‘मोये मोये'

एक्स पर सौरभ मिश्रा नाम के यूजर ने इस मजेदार वीडियो को शेयर किया है. वीडियो पर कैप्शन देते हुए लिखा है, इसके साथ तो सच में रियल वाला ‘मोये मोये' हो गया. वीडियो में एक लड़की तकिए पर सिर रख कर किसी से मोबाइल में बात करती दिखती है, लेकिन तभी उसकी मम्मी वहां पहुंच जाती है और उसकी खूब खबर लेती है. लड़की की मां पूछती है, कि किससे बात कर रही है, कौन है ये बाबू. इस पर लड़की बेचारी डर से कुछ बोल नहीं पाती, लेकिन मम्मी कहा रुकने वाली थी वह लड़की की जमकर धुनाई करती हैं और कहती हैं, ‘खाना नहीं खाना है, बाबू बनना है'.

यूजर्स ने कहा- आंटी मौज कर दी

वीडियो को 68 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है और यूजर्स बेहद फनी कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ये तो सबके साथ हो ही जाता होगा. वहीं दूसरे ने लिखा, मौज कर दी आंटी ने. तीसरे ने लिखा, आंटी ने तो कम किया मेरी मां तो बुरा हाल कर देती और स्कूल कॉलेज सब बंद, पापा को कहती गांव ले जाओ और शादी करा दो.

लेखक के बारे में
img
बिक्रम कुमार सिंह
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Funny Video, Mother Daughter Funny Video, Daughter Chating With Boyfriend, Viral And Trending Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com