विज्ञापन
This Article is From Apr 29, 2017

अदरक और अंगूर भूल जाइए, आजकल आइसक्रीम खा रहे हैं बंदर और लंगूर...

अदरक और अंगूर भूल जाइए, आजकल आइसक्रीम खा रहे हैं बंदर और लंगूर...
बंदर, लंगूर दोनों गर्मी भगाने के लिए आइसक्रीम का शौक फरमा रहे हैं.
बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद या लंगूर के हाथ में अंगूर वाली कहावतों पर आप अभी भी टिके हैं, तो जरा सा फोकस चेंज कीजिए. क्योंकि आजकल न ही तो बंदर अदरक में इंटरेस्टेड है न ही लंगूर को अंगूरों की जरूरत. ये दोनों तो गर्मी भगाने के लिए आइसक्रीम का शौक फरमा रहे हैं.

जी हां, आप शायद हैरान होंगे, लेकिन यह सच है. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ बंदर और लंगूर गर्मी को मात देने के लिए आइसक्रीम का लुत्फ उठा रहे हैं.

------------------------------
#WorldDanceDay: आखिर कैसे सहवाग ने एक ट्वीट से साधे दो निशाने...
भाभी जी के डांस से कैसे बदला माहौल, ये वायरल वीडियो देखना तो बनता है...
आखिर क्यों वायरल हुआ इस मां का सुझाव- 'बच्चों को ज्या‍दा होमवर्क न कराएं'...
----------------------------------------

यह वीडियो दिल्ली के चिल्ड्रेन्स पार्क में बनाया गया है. इस वीडियो में बंदरों और लंगूरो को दिल्ली की गर्मी से परेशान होकर आइसक्रीम खाकर मजे करते देखा जा सकता है. वीडियो में यह देखना मजेदार है कि किस तरह वे इनके स्वाद में खो गए हैं.

एक नजर इस वीडियो पर-

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monkey, Monkey And Langur, Monkey And Langur Eat Ice Cream, Monkey Eats Ice Cream, Ice Cream, Langur Eat Ice Cream, Adorable Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com