विज्ञापन

दुनिया के 15 सबसे VIP फोन नंबर्स का मालिक, जिसके नाम दर्ज हैं 4 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड; कीमत का अंदाजा लगाना भी मुश्किल!

इस शख्स के पास करोड़ों में बिकने वाले VIP फोन नंबर्स का गोल्डन कलेक्शन है. एक नंबर ऐसा है जिसमें 10 बार सिर्फ '3' है. जबकि एक दूसरे नंबर में 0 से 7 तक बढ़ती हुई संख्या है. पढ़ें ये दिलचस्प कहानी...

दुनिया के 15 सबसे VIP फोन नंबर्स का मालिक, जिसके नाम दर्ज हैं 4 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड; कीमत का अंदाजा लगाना भी मुश्किल!
Genius World Record
  • एक शख्स के पास 15 सबसे VIP फोन नंबर्स हैं, जिनमें से 4 के नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हैं.
  • इनमें 11 एक जैसे अंकों वाला (+39) 3333333333 और 8 घटते अंकों वाला (+39) 3376543210 नंबर शामिल है.
  • शख्स के मुताबिक, इन 15 गोल्डन नंबर्स की कोई कीमत नहीं है, जबकि दुनिया का सबसे महंगा नंबर 23 करोड़ में बिका था.

VIP Mobile Numbers List: क्या आपको अपना मोबाइल नंबर याद रखने में मुश्किल होती है? एक शख्स ने इस आम सी परेशानी को एक ऐसे अनोखे जुनून में बदल दिया, जिसने उसे सीधा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness World Records) की किताब में पहुंचा दिया. मिलिए एक ऐसे गुमनाम कलेक्टर (Collector) से, जिनके पास दुनिया के 15 सबसे अनाखे और VIP मोबाइल नंबर्स का कलेक्शन है. इस कलेक्शन को उन्होंने गोल्डन डिजिट्स (Golden Digits) नाम दिया है.

कैसे शुरू हुआ VIP नंबर्स कलेक्ट करने का सफर?

इस अनोखे शौक की शुरुआत 15 साल पहले एक इत्तेफाक से हुई. एक दिन इस शख्स का मोबाइल फोन खराब हो गया और उन्हें अपना ही फोन नंबर याद करने में पसीने छूट गए. तब उनके एक दोस्त ने सलाह दी कि तुम्हें एक ऐसा नंबर लेना चाहिए, जिसे याद रखना बच्चों का खेल हो. बस फिर क्या था, इस सलाह ने एक ऐसे सफर की शुरुआत की, जिसने इस शख्स को VIP नंबर्स का सबसे बड़ा सिकंदर बना दिया. उसने सोचा कि आखिर बार-बार दोहराए जाने वाले नंबर (Recurring digits) से आसान क्या हो सकता है? और फिर इसी को सच करने की जद्दोजहद में लग गया.

वो 4 नंबर्स, जिन्होंने बनाए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

इस 'गोल्डन डिजिट्स' कलेक्शन में कुल 15 नंबर्स हैं, जिनमें से 0 से 9 तक के परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले नंबर्स शामिल हैं. लेकिन सबसे खास बात यह है कि इनमें से 4 नंबर्स के नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हैं. ये इतालवी (+39) नंबर्स कुछ इस तरह हैं:-

  • सबसे ज्यादा लगातार एक जैसे अंक (10 बार): (+39) 3333333333
  • सबसे ज्यादा घटते क्रम वाले अंक (8 बार): (+39) 3376543210 (Descending digits)
  • सबसे ज्यादा बढ़ते क्रम वाले अंक (8 बार): (+39) 3401234567 (Ascending digits)
  • एक नंबर में सबसे ज्यादा एक जैसे अंक (कुल 11 बार): (+39) 3333333333
Genius World record VIP Phone Numbers


Photo Credit: Genius World Records

अगर आप सोच रहे हैं कि ऊपर दिए गए इन VIP नंबर्स पर कॉल करके देखें, तो अपना समय बर्बाद न करें... क्योंकि वहां से कोई फोन नहीं उठाएगा.

कीमत का अंदाजा लगाना क्यों है मुश्किल?

जब इस गुमनाम कलेक्टर से इन 'गोल्डन डिजिट्स' की कीमत पूछी गई, तो उन्होंने कहा कि ये अनमोल हैं. चूंकि ये नंबर्स पूरी दुनिया में सिर्फ एक ही हैं, इसलिए इनकी कोई कीमत नहीं लगाई जा सकती.

Genius book of world record vip numbers

फिर कैसे लगाएं इनकी वैल्यू का अंदाजा?

दुनिया में VIP नंबर्स किस कीमत पर बिकते हैं, इसका अंदाजा इतिहास की कुछ बड़ी नीलामियों से लगाया जा सकता है. साल 2006 में दोहा की एक चैरिटी नीलामी में 666-6666 नंबर 2.75 मिलियन डॉलर (आज के हिसाब से लगभग 23 करोड़ रुपये) में बिका था. इससे पहले साल 2003 में चीन में 8888-8888 नंबर करीब 2.80 लाख डॉलर में खरीदा गया था. चीनी संस्कृति में '8' नंबर को सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है.

जब एक नंबर करोड़ों में बिक सकता है, तो आप खुद सोचिए कि 4 गिनीज रिकॉर्ड वाले 15 'गोल्डन डिजिट्स' की कीमत क्या होगी.
फुटबॉल टीमों के शॉर्ट्स इकट्ठा करने का भी शौक

इस कलेक्टर का कहना है कि आप कोई भी बेहतरीन कलेक्शन तभी बना सकते हैं, जब वह चीज आपके दिल के करीब हो. एक मजेदार फैक्ट यह भी है कि VIP नंबर्स के अलावा, यह शख्स फुटबॉल टीमों के शॉर्ट्स (Shorts) इकट्ठा करने का भी शौकीन है.

ये भी पढ़ें:- 109 साल पहले पिकनिक मनाने गए लोगों की इस फोटो ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, दिखा कुछ ऐसा देख चकरा जाएगा दिमाग

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
15 साल पहले मोबाइल नंबर याद रखने में दिक्कत के कारण एक दोस्त की सलाह पर अनोखा कलेक्शन शुरू हुआ.
इस कलेक्शन में कुल 15 नंबर हैं, जिनमें दुनिया के सबसे अनोखे और VIP नंबर शामिल हैं.
गोल्डन डिजिट्स कलेक्शन के 4 नंबरों को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है.
इन नंबरों की कीमत अनमोल मानी जाती है क्योंकि ये दुनिया में केवल एक ही हैं, इसलिए मूल्य तय करना मुश्किल है.
VIP नंबरों के अलावा, वह फुटबॉल टीमों के शॉर्ट्स इकट्ठा करने का भी शौकीन है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
VIP Numbers, Guinness World Records, Trending News, Bizarre News, Viral Stories
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com