विज्ञापन

42 दांतों वाले शख्स ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, मुस्कान ने बना दिया दुनिया में सबसे खास

मलेशिया के प्रथाब मुनियांडी के मुंह में 42 दांत हैं, जो सामान्य लोगों से 10 ज्यादा हैं. इसी वजह से उन्होंने सबसे ज्यादा दांत होने का अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है.

42 दांतों वाले शख्स ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, मुस्कान ने बना दिया दुनिया में सबसे खास
42 दांतों वाले शख्स ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Man with most Teeth in the World: दुनिया में ज्यादातर लोगों के मुंह में 32 दांत होते हैं, लेकिन मलेशिया के एक शख्स के पास इससे कहीं ज्यादा दांत हैं. यही वजह है कि उनकी मुस्कान ने उन्हें एक अनोखा विश्व रिकॉर्ड दिला दिया है. Prathab Muniandy नाम के इस शख्स के मुंह में कुल 42 दांत हैं, जो किसी पुरुष के मुंह में सबसे ज्यादा दांत होने का रिकॉर्ड माना गया है. उनकी यह उपलब्धि 2023 में आधिकारिक रूप से सत्यापित की गई थी.

परिवार के साथ गिनती की तो सामने आया सच

33 वर्षीय प्रथाब मुनियांडी मलेशिया में रहते हैं और ऑयल एंड गैस इंडस्ट्री में इंजीनियर के तौर पर काम करते हैं. उन्होंने बताया कि 2021 में एक पारिवारिक चाय के दौरान उन्हें पहली बार लगा कि उनके मुंह में सामान्य से ज्यादा दांत हैं. जब उन्होंने अपने परिवार के साथ दांत गिनना शुरू किया तो उस समय उनके 38 दांत निकले. बाद में कराए गए डेंटल एक्स-रे में पता चला कि उनके मुंह में 4 और दांत निकलने बाकी हैं. कुछ समय बाद जब सभी दांत निकल आए तो कुल संख्या 42 हो गई.

ज्यादातर लोगों को पता भी नहीं चलता

प्रथाब बताते हैं कि आमतौर पर लोग उनके अतिरिक्त दांतों को नोटिस ही नहीं करते. जब तक वह खुद नहीं बताते, तब तक किसी को पता नहीं चलता कि उनके मुंह में औसत से 10 ज्यादा दांत हैं. उन्होंने कहा, कि जब लोग यह सुनते हैं कि किसी शख्स के मुंह में 32 की जगह 42 दांत हैं, तो शुरुआत में उन्हें विश्वास ही नहीं होता.

सेहत पर नहीं पड़ा कोई बुरा असर

दिलचस्प बात यह है कि इतने ज्यादा दांत होने के बावजूद उन्हें कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं है. उनके ज्यादातर दांत सीधे और सामान्य तरीके से उगे हैं. प्रथाब अपने दांतों की साफ-सफाई का खास ध्यान रखते हैं. वह रोज दो बार ब्रश करते हैं और नियमित फ्लॉसिंग भी करते हैं, ताकि दांत स्वस्थ बने रहें.

वर्ल्ड रिकॉर्ड मिलने पर क्या बोले प्रथाब

प्रथाब मुनियांडी का कहना है, कि यह जानकर उन्हें बहुत अच्छा लगता है कि उनके नाम दुनिया का एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है. 
उन्होंने कहा, कि सबसे ज्यादा दांत होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल करना उनके लिए बेहद खास अनुभव है और यह उनकी जिंदगी की एक अनोखी उपलब्धि बन गया है.

यह भी पढ़ें: लेडी ट्रेन मैनेजर, थका लोको पायलट और पाइल्स पीड़ित कर्मी...ये वायरल खबरें बता रहीं रेलकर्मियों की टफ लाइफ

शादी में रोबोट मेहमानों को खिला रहा था आइसक्रीम, इवेंट में अजूबा देख लोग बोले- इससे ​​भी कोई चुरा लेगा

अंतरिक्ष में नहाना कैसे होता है? भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने दिखाया हैरान कर देने वाला तरीका

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com