विज्ञापन
This Article is From Jan 29, 2019

VIDEO: चोर ने इस स्टाइल में की चोरी, जिसको देखकर आपको हंसी भी आएगी और गुस्सा भी

Russia के मॉस्को में कुछ ऐसा हुआ, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर जोरों पर है. एक चोर आर्ट म्यूजियम में घुसा और शातिर तरह से पेंटिंग चुरा ले भागा.

Also Read in
VIDEO: चोर ने इस स्टाइल में की चोरी, जिसको देखकर आपको हंसी भी आएगी और गुस्सा भी

Russia के मॉस्को में कुछ ऐसा हुआ, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर जोरों पर है. एक चोर आर्ट म्यूजियम में घुसा और शातिर तरह से पेंटिंग चुरा ले भागा. रविवार को ये घटना हुई. सोशल मीडिया इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. चोर क्रीमियन लैंडस्केप लेकर भाग निकला. जो रशियन आर्टिस्ट अर्किप कुइंजी ने बनाई थी. 19वीं सदी की इस पेंटिंग को चोर चुरा ले गया. सोमवार को चोर को गिरफ्त में ले लिया गया और पेटिंग को जब्त कर लिया गया है. 

मंगल पर 90 दिन के लिए भेजा गया था ये रोवर, धूल भरी आंधी आई और खत्म हो गया सबकुछ, नष्ट होने की आशंका

राज्य की टीवी न्यूज चैनल में इस फुटेज को दिखाया गया. रविवार की शाम म्यूजियम पूरी तरह से भरा हुआ था. वहीं चोर सभी के सामने से ऐसे पेंटिंग को उठाकर ले गया.  लोगों को लगा कि वो वहीं काम करता होगा. किसी ने भी कोई रिएक्शन नहीं दिया. लेकिन जब पेंटिंग गायब दिखी और सीसीटीवी में देखा गया. एक साल में ये दूसरी घटना है. पिछले साल मई में एक शख्स ने पेटिंग को बुरी तरह से डैमेज कर दिया था. रूस की इंटीरियर मिनिस्ट्री ने कहा कि 31 वर्षीय शख्स को हिरासत में ले लिया गया है और मॉस्को के बाहर रखा गया है. 

तीसरे फ्लोर की बालकनी में फंस गई बच्ची की गरदन, वायरल हुआ डरावना VIDEO

देखें VIDEO:

 

 

पेटिंग चुराने के बाद शख्स एक कंस्ट्रक्शन साइट में जाकर छिप गया था. जहां से उठा हिरासत में लिया गया और पेटिंग को रिकवर किया गया. ये पेटिंग क्रीमिया के आई-पेतरी माउंटेन की है. जो 1898 और 1908 के बीच बनाई गई थी. मिनिस्ट्री ने वीडियो फुटेज जारी कर चोर को पकड़ने का वीडियो शेयर किया. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Russia, Dollar, Moscow Museum
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com