भारत की टेक राजधानी बेंगलुरु में काम के बेहतर अवसर तो मिलते हैं, लेकिन यहां का खर्च कई लोगों के लिए चुनौती बन जाता है. हाल ही में एक युवक ने शहर में अपने पहले हफ्ते का खर्च शेयर किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर महंगाई को लेकर बहस छिड़ गई. एक्स पर ‘प्राहा' नाम के यूजर ने बेंगलुरु में अपने शुरुआती अनुभव शेयर किए. उन्होंने बताया कि शहर में पहले ही हफ्ते में उन्होंने 18,000 रुपये से ज्यादा किराए पर खर्च कर दिए. वहीं, खाने-पीने पर करीब 12,000 रुपये का खर्च आया. पोस्ट में उन्होंने बताया, कि शहर में रहना काफी महंगा है और उनके खर्च करने की आदतें भी बहुत संतुलित नहीं हैं.
HSR में मिला घर, शहर की रफ्तार ने किया प्रभावित
प्राहा ने बताया कि उन्होंने इंद्रानगर, HSR और इलेक्ट्रॉनिक सिटी जैसे इलाकों का दौरा किया. अंत में उन्होंने HSR लेआउट में रहने का फैसला किया, जहां उन्हें एक फुली-फर्निश्ड फ्लैट मिला और रोजमर्रा की जरूरतों की चीजें पैदल दूरी पर उपलब्ध हैं. उन्होंने यह भी कहा, कि बेंगलुरु काम करने के लिए एक शानदार शहर है. यहां लोग काफी मेहनती हैं और शहर की रफ्तार व व्यस्तता ने उन्हें हैरान कर दिया.
1 Week completed in Bengaluru,
— Praha (@Praha37v) February 17, 2026
Spent ₹18k+ in rent and ₹12k+ in food.
- City life is not cheap, and I don't have good spending habits too.
Explored Indiranagar, HSR, Electronic City.
- Gonna stay in HSR, got a good fully furnished flat and everything available in walkable…
सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया
इस पोस्ट के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं. एक यूजर ने सलाह दी, HSR में रियल एस्टेट काफी महंगा है, आपको बोम्मनहल्ली या जीबी पालय जैसे इलाके भी देखने चाहिए थे. दूसरे यूजर ने पूछा, आप पहले किस शहर में रहते थे? एक ने लिखा, बेंगलुरु में किराया और खर्च अब तर्कसंगत नहीं रहा, हर महीने खर्च तेजी से बढ़ रहा है.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: भारतीय ट्रेन में सफर के दौरान विदेशी यात्री ने देख ली ऐसी चीज! जो कभी सोचा नहीं था, वायरल हुआ रिएक्शन
हर दीवाली कर्मचारियों को कार और फ्लैट बांटते हैं ये कारोबारी, जानिए कौन हैं सूरत के ‘डायमंड किंग'
टीचर की नौकरी छोड़ शुरू किया ताबूत का बिजनेस, अब सालाना कमा रही है 50 करोड़ रुपये से ज्यादा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं