विज्ञापन
This Article is From Jun 24, 2021

New York में हवा में उड़ता दिखा शख्स, देखकर लोग रह गए दंग, कैमरे में करने लगे कैद, देखें VIDEO

एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर छाया हुआ है, जिसमें एक आदमी ड्रोन की तरह होवरबोर्ड पर सवार हवा में उड़ता हुआ नजर आ रहा है. 

New York में हवा में उड़ता दिखा शख्स, देखकर लोग रह गए दंग, कैमरे में करने लगे कैद, देखें VIDEO
New York में हवा में उड़ता दिखा शख्स.
नई दिल्ली:

इंटरनेट पर आए दिन अजीबोगरीब वीडियो (Viral Video) सामने आते रहते हैं. कुछ वीडियो को देखकर जहां दिल खुश हो जाता है, तो वहीं कुछ वीडियो लोगों को हैरान कर देते हैं. अब एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर छाया हुआ है, जिसमें एक आदमी ड्रोन की तरह होवरबोर्ड पर सवार हवा में उड़ता हुआ नजर आ रहा है. 

यह वीडियो न्यू यॉर्क (New York ) का है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक आदमी न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में लोगों के बीच ड्रोन की तरह होवरबोर्ड पर सवार हवा में उड़ता हुआ दिखाई दे रहा है. 

उड़ते हुए आदमी को देखकर वहां मौजूद लोग हैरान हो जाते हैं और अपने मोबाइल में इस नजारे को कैद करने लगते हैं. 

यहां देखें VIDEO

इस वीडियो को बास्केटबॉल खिलाड़ी रेक्स चैपमैन ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है.  शेयर करने के बाद वीडियो तेजी से वायरल हो गया.

इस वीडियो पर अब तक 79 लाख व्यूज़ आ चुके हैं. 26 हजार से ज्यादा लोग इसे री-ट्वीट कर चुके हैं और वीडियो पर हजारों लाइक्स भी आ चुके हैं. लोग इस वीडियो को देखकर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
New York Viral Video, Viral Video, Man Seeing Flying Around New York, Trending Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com