विज्ञापन

स्कूटी पर स्टंटबाजी, लड़के की इस हरकत को देख लोगों का फूटा गुस्सा, VIDEO पर ही लगा दी क्लास

सोशल मीडिया पर रातोंरात फेमस होने के चक्कर में लोग कई बार अपनी जान भी दांव पर लगा देते हैं. ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक युवक खाली फ्लाईओवर पर स्कूटी के ऊपर पेट के बल लेटकर 'सुपरमैन स्टाइल' में स्टंटबाजी कर रहा है.

स्कूटी पर स्टंटबाजी, लड़के की इस हरकत को देख लोगों का फूटा गुस्सा, VIDEO पर ही लगा दी क्लास
फ्लाईओवर पर युवक लेटकर खतरनाक स्टंट, हवा में पैर फैलाकर चलाई स्कूटी
rihan_rider46

Scooty Stunt Viral Video: आजकल सोशल मीडिया पर रील्स बनाने और चंद लाइक्स पाने का जुनून लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. इस चक्कर में कुछ यंगस्टर अपनी और दूसरों की जिंदगी से खिलवाड़ करने में जरा भी नहीं हिचक रहे हैं. ऐसा ही एक खतरनाक नजारा इन दिनों इंटरनेट पर लोगों को हैरान रहा है. वायरल हो रहे इस खतरनाक वीडियो में एक शख्स खाली फ्लाईओवर पर स्कूटी के ऊपर पेट के बल लेटकर स्टंटबाजी करता नजर आ रहा है.

ये भी पढ़ें:-सोशल मीडिया पर लाइक्स के चक्कर में पहाड़ पर बाथटब छोड़ आया इन्फ्लुएंसर, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

सड़क पर 'शक्तिमान' बनने की कोशिश (Dangerous superman stunt on scooty)

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, रात के अंधेरे में एक युवक सड़क पर सफेद रंग की स्कूटी पर सवार होकर स्पीड बढ़ाते हुए स्टंटबाजी कर रहा है. वीडियो में युवक स्कूटी पर बैठने के बजाए, पेट के बल बिल्कुल सीधा लेट हुआ है. हवा में पैर फैलाकर वह ऐसे स्कूटी उड़ा रहा है, जैसे कोई 'सुपरहीरो' उड़ रहा हो. इस वीडियो की सबसे खतरनाक बात ये थी कि युवक तेज रफ्तार में गाड़ी बैलेंस कर रहा था. उसके आसपास और भी बाइक सवार दोस्त भी चल रहे थे, जो इस हरकत को कैमरे में कैद कर रहे थे. देखकर समझा जा सकता है कि, जरा सी चूक होती तो युवक सीधे सड़क पर गिरकर किसी बड़े हादसे का शिकार हो सकता था.

सड़क सुरक्षा पर उठे बड़े सवाल (Traffic rules violation and public safety)

इंटरनेट पर जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ, लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. वीडियो देख चुके यूजर्स का कहना है कि, 'रील्स के चक्कर में ऐसी हरकते न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य बेकसूर लोगों के लिए भी 'काल' बन सकती हैं.' वहीं कई यूजर्स ने सड़क सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं और ऐसो लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर rihan_rider46 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है, 'आज तो शक्तिमान मिल गया.'

ये भी पढ़ें:-सीढ़ियां, चट्टानें और नदियां...इस 'रोबोटिक डॉग' के सामने सब हैं फेल! हर चुनौती को मिनटों बनाएगा आसान

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Scooty Stunt Video, Superman Stunt, Dangerous Bike Stunt, Viral Reels, Road Stunt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com