आजकल, हममें से ज्यादातर लोग ऐप्स से किराने का सामान ऑर्डर करते हैं क्योंकि वे सब कुछ हमारे दरवाजे पर पहुंचा देते हैं. हालांकि, उन ऐप्स ने एक साधारण सामान लेने के लिए बाहर निकलने का सिरदर्द कम कर दिया है, लेकिन निश्चित रूप से इसके परिणामस्वरूप बहुत सारी दिक्कतें भी सामने आई हैं.
लोकप्रिय यूट्यूबर समदीश भाटिया (YouTuber Samdish Bhatia) को भी ऐसी ही स्थिति का सामना करना पड़ा जब उन्होंने स्विगी इंस्टामार्ट से अनार का एक पैकेट ऑर्डर किया. उन्होंने दावा किया कि बिना छिलके वाले और पैक किए गए फल में नेल पॉलिश का न भूलने वाला स्वाद आ रहा था.
-
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होती है UBER बुकिंग, डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
NDTV World Summit | खामेनेई, मिनाब स्कूल पर हमले, भारत से दोस्ती पर क्या-क्या बोले ईरानी राजनयिक -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी
कैप्शन में लिखा है, “आज स्विगी इंस्टामार्ट से अनार का यह पैकेट (packet of pomegranates) ऑर्डर किया. जैसे ही मैंने एक चम्मच उठाया और अपने मुँह में डाला, मुझे कुछ जानी-पहचानी सी गंध और स्वाद आया. यह था... नेल पॉलिश (nail polish). हां, भगवान कसम.''
देखें Photo:
5.8 हजार से अधिक बार देखे जाने के साथ, पोस्ट को ढेरों प्रतिक्रियाएं मिलीं. जहां कुछ लोग इस दावे से हैरान थे, वहीं कई ऐसे भी थे जिन्होंने बताया कि लंबे समय तक पैकेजिंग के कारण अनार का स्वाद अलग क्यों हो सकता है.
एक इंस्टाग्राम यूजर ने समझाया, “खमीर के चीनी खाने के कारण अनार के बीजों से दुर्गंध और स्वाद नेल पॉलिश रिमूवर जैसा आने लगता है. मुझे संदेह है कि वे रंग के लिए नेल पॉलिश इस्तेमाल करेंगे, यह बड़ी मात्रा में अनार को रंगने का बिल्कुल भी लागत प्रभावी तरीका नहीं है.”
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं