विज्ञापन
This Article is From Jun 22, 2021

शख्स ने लगाया गजब दिमाग, जुगाड़ से बना डाला इंसान को बैठाकर उड़ने वाला Drone, लोग बोले- ये Flying Car जैसा है - देखें Video

एक शख्स ने घर बैठे-बैठ अपने दिमाग का गजब इस्तेमाल किया है. इस शख्स ने जुगाड़ से इंसानों को बैठाकर उड़ने वाला ड्रोन बना डाला है.

शख्स ने लगाया गजब दिमाग, जुगाड़ से बना डाला इंसान को बैठाकर उड़ने वाला Drone, लोग बोले- ये Flying Car जैसा है - देखें Video
शख्स ने लगाया गजब दिमाग, जुगाड़ से बना डाला इंसान को बैठाकर उड़ने वाला Drone

आप सभी लोगों ड्रोन के बारे में बहुत कुछ जानते होंगे. बता दें कि बहुत से यूट्यूबर अलग-अलग तरह के ड्रोन कैमरे से वीडियो बनाते हैं. लेकिन, क्या आपने अभी तक किसी ऐसे ड्रोन के बारे में सुना है जो इंसानों को बैठाकर उड़ता है. आप ये बात सुनकर हैरान हो गए होंगे कि भला इंसानों को बैठाकर उड़ने वाला ड्रेन कहां बना है अबतक. जी हां, हम आज आपको ऐसे ही एक ड्रोन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इंसानों को बैठाकर उड़ता है.

देखें Video:

हाल ही में एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें एक शख्स ने घर बैठे-बैठ अपने दिमाग का गजब इस्तेमाल किया है. इस शख्स ने जुगाड़ से इंसानों को बैठाकर उड़ने वाला ड्रोन बना डाला है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स ड्रोन के बिल्कुल बीचोबीच सीट पर बैठा हुआ है और यह ड्रोन मैटल से बना है. इस बनाने वाले शख्स ने ड्रोन को अपने बगीचे में ही उड़ाकर दिखाया है. ये ड्रोन शख्स को बैठाकर घर की छत जितनी ऊंचाई तक ले जाता है. लोगों इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं.

वीडियो देखने के बाद लोग ड्रोन बनाने वाले शख्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने कहा, कि इसे ड्रोन नहीं बैकयार्ड हेलीकॉप्टर कहना चाहिए. वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि ये कुछ वैसा ही है जैसे फ्लाइंग्स कार भविष्य में होने वाली हैं, अद्भुत!.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Homemade Working Rideable Drone, Man Made Rideable Drone, Rideable Drone
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com