Man Locked His Head In Cage: नशे की लत से आज पूरी दुनिया परेशान है. भारत की बात करें तो इसमें पंजाब का नाम सबसे पहले आता है. नशा छुड़ाने के लिए सरकार ने नशा-मुक्ति केंद्र तक खोले हुए हैं. वहीं, नशे और धूम्रपान से पीड़ित व्यक्ति को समाज के लिए जहर माना जाता है. नशे की लत ने ना जाने कितने घरों और परिवारों को उजाड़ दिया है. नशा छुड़ाने के लिए ना सिर्फ पीड़ित बल्कि उसके परिजन भी खूब संघर्ष करते हैं. धूम्रपान सेहत के लिए हानिकारक है, बावजूद इसके लोग इसे नहीं छोड़ते हैं. वहीं, आज से 11 साल पहले धूम्रपान की लत छुड़ाने के लिए एक शख्स ने खुद के साथ बड़ा एक्सपेरिमेंट किया था. कहते हैं किसी भी चीज को करने के लिए हिम्मत और विल पावर होनी चाहिए. कुछ ऐसा ही किया था इस शख्स ने.
धूम्रपान छोड़ने के लिए किया नायाब उपाय ( Man Locked His Head In Cage)
शायद ही आपको याद हो, आज से लगभग 11 साल पहले, एक शख्स ने धूम्रपान छोड़ने की कोशिश की थी. इस शख्स ने धूम्रपान छोड़ने के लिए अपने पूरे सिर को एक पिंजरे से कैद कर लिया था. यह खबर पूरी दूनिया में खूब सुर्खियों में आई थी. यह कारनामा तुर्की के इब्राहिम युसेल ने किया था. इब्राहिम ने धूम्रपान छोड़ने के लिए हेलमेट की शेप का धातू से बने एक पिंजरे से अपने पूरे सिर को कवर किया था. साल 2013 की बात है, जब खबरों में बताया गया था कि इब्राहिम 26 साल से स्मोकिंग कर रहे थे. कई कोशिशों के बाद भी इब्राहिम अपनी इस लत से बाहर नहीं आ पा रहे थे और वह दिन में सिगरेट के दो पैकेट फूंक देते थे.
पिंजरे की चाबी पत्नी को दी ( Man Head In Cage and Wife had its Key)
हर साल, अपने तीनों बच्चों के जन्मदिन पर और अपनी शादी की सालगिरह पर वह सिगरेट छोड़ने का वादा करता था, लेकिन उसकी यह कोशिश हर बार नाकाम होती थी. वहीं, इस शख्श ने आखिर में अपने सिर को पिंजरे में कैद करना ही सही समझा और इसकी चाबी अपनी पत्नी को थमा दी. वहीं, इसके कई वीडियो और तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं, लेकिन इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है कि क्या आज 11 साल बाद इब्राहिम को स्मोकिंग से छुटकारा मिला है या नहीं.
This gentleman, Ibrahim Yucel, a Turkish man who was 42 years old at the time of the events, decided in 2013 to have his head locked in a cage with the intention of quitting smoking; his wife was the only one who had the keys and she only opened it during meals. pic.twitter.com/1LupljbfYp
— non aesthetic things (@PicturesFoIder) November 7, 2024
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
विश्व स्वास्थ्य संगठन का आंकड़ा (WTO Data on Smoking)
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, दुनिया में हर साल 80 लाख से भी ज्यादा लोग तंबाकू के सेवन से अपनी जान गवां रहे हैं. इसमें ज्यादातर मौतें निम्न और मध्यम आय वाले देशों में हो रही हैं. बता दें, तंबाकू उनके लिए भी हानिकारक है, जो स्मोकिंग नहीं करते हैं. दरअसल, धूम्रपान करने वाले के संपर्क में आने से अन्य व्यक्ति के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, जिससे हर साल 1.2 मिलियन मौतें हो रही हैं. लगभग आधे बच्चे तंबाकू के धुएं से प्रदूषित हवा में सांस ले रहे हैं और हर साल 65 हजार बच्चे धुएं के संपर्क में आने से होने वाली बीमारियों के कारण मर जाते हैं. वहीं, गर्भावस्था के दौरान धूम्रपान करने से शिशुओं में जीवन भर के लिए कई स्वास्थ्य तकलीफ पैदा हो रही हैं.
ये Video भी देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं