विज्ञापन
This Article is From Dec 21, 2021

स्पाइडर मैन मूवी देखने पहुंचा शख्स, टिकट काउंटर पर कैशियर ने पूछा बेहद अजीब सवाल

एक व्यक्ति स्पाइडर मैन का मास्क (Spider Man Mask) पहने सिनेमा हॉल में मूवी देखने पहुंचता है. इसी दौरान वह टिकट काउंटर पर जाकर एक मूवी टिकट मांगता है. लेकिन, वहां मौजूद कैशियर उस व्यक्ति से ऐसा सवाल पूछता है जिसे सुनकर शख्स हैरान रह जाता है.

स्पाइडर मैन मूवी देखने पहुंचा शख्स, टिकट काउंटर पर कैशियर ने पूछा बेहद अजीब सवाल
सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी पॉपुलर हो रहा है.
नई दिल्ली:

'स्पाइडर मैन नो वे होम' मूवी हाल ही में रिलीज हुई है. इस मूवी को दुनियाभर में काफी पसंद किया जा रहा है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई कर रही है. लेकिन, सोशल मीडिया पर एक बेहद ही मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है. दरअसल वीडियो में एक स्पाइडर मैन फैन आपको नजर आ रहा है. जो कि अपनी पसंदीदा फिल्म देखने पहुंचा था. लेकिन, सिनेमा हॉल में उसके साथ कुछ ऐसा घटा, जिसे देख हर कोई चौंक जाएगा.

इस वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति स्पाइडर मैन का मास्क (Spider Man Mask) पहने सिनेमा हॉल में मूवी देखने पहुंचता है. इसी दौरान वह टिकट काउंटर पर जाकर एक मूवी टिकट मांगता है. लेकिन, वहां मौजूद कैशियर उस व्यक्ति से ऐसा सवाल पूछता है जिसे सुनकर शख्स हैरान रह जाता है. कैशियर शख्स से पूछता है कि आपको कौन सी मूवी का टिकट चाहिए.

यहां देखिए वीडियो-

असल में शख्स ने स्पाइडर मैन का मास्क पहना रखा था. इसके बावजूद फिर भी कैशियर ने इतना अजीब सवाल पूछा. उस व्यक्ति को देखकर साफ अंदाजा हो रहा है कि कैशियर की बातें सुनकर कितनी हैरानी हो रही है. स्पाइडर मैन मूवी (Spider Man Movie) के इस फैन की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Viral Video) हो रही है. इसी के साथ कई लोग इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: ये हैं इस साल के टॉप 5 वायरल वीडियो, 'पावरी गर्ल' तो बन गई स्टार, 'सहदेव' बन गया सुपरस्टार

एक यूजर ने वीडियो देखने के बाद लिखा कि यह बहुत स्वभाविक सी बात है कि उस व्यक्ति ने स्पाइडर मैन (Spider-Man) का मास्क पहना है तो वह स्पाइडर मूवी ही देखने आया है. वहीं दूसरे शख्स ने लिखा कि ऐसे नजारे देखना सच में अजीब लगता है. ऐसे में कैशियर के सवाल ने व्यक्ति को हैरान कर दिया. नतीजतन लोग कैशियर के इस सवाल पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Viral Video On Internet, Viral Video Of Spider Man Fan, Spider Man Fan Cinema Hall, Today Viral News, Viral News Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com