Know Korean Language In 30 Seconds: 'सीखने की कोई उम्र नहीं होती' ऐसा सिर्फ कहा ही नहीं जाता, बल्कि उम्र के अलग-अलग पड़ावों पर नई-नई चीजें सीखकर लोगों ने इसे साबित भी किया है, फिर चाहे बात भाषा सीखने की हो या किसी खेल को खेलने की या फिर किसी ऐसी तकनीक को सीखने की, जिसे देख कर ही कई लोग घुटने टेक देते हैं, लेकिन इनमें से कुछ लोग खुद पर भरोसा करने और अपनी कड़ी मेहनत जो चाहते हैं, वो पा ही लेते हैं. आज के समय हर कोई ज्यादा ज्यादा सीखने पर जोर देता है. वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो नई भाषा सीखने के लिए तरह-तरह के तरीके खोज निकालते हैं, लेकिन कुछ लोगों के लिए ये काफी टेढ़ी खीर है. हालांकि, ऐसे लोगों के लिए हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद आप भी हैरत में पड़ जाएंगे.
दरअसल, हाल ही में वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स एक जबरदस्त तरीके से हिंदी का यूज करके 30 सेकंड के अंदर लोगों को कोरियाई भाषा सीखाने का दावा कर रहा है. इस बात पर शायद आप भी भरोसा न करें, लेकिन यह सच है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को obabo0813 नाम की आईडी से शेयर किया गया है, जिसे खूब देखा और पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो को इसी साल 4 अप्रैल को शेयर किया गया था, जिसे अब तक 61 हजार लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'यदि आप हिंदी जानते हैं, तो आप 30 सेकंड में कोरियाई बोल सकते हैं.'
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
दरअसल, भारत में रहने वाला यह कोरियाई इन्फ्लुएंसर अक्सर कोरियाई सीखने में दूसरों की हेल्प करने के लिए इंटरनेट पर ट्यूटोरियल वीडियो शेयर करता रहता है. वीडियो को शेयर करते हुए शख्स बता रहा है कि, कैसे अलग-अलग हिंदी शब्दों को मिलाकर फ्लुएंसी से बोलना कुछ कोरियाई सेंटेन्सेज की तरह ही लगता है. वीडियो में शख्स कहता है, 'मैं तुम्हें 5 वाक्य सिखाने जा रहा हूं.' वीडियो देख चुके यूजर्स इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'आपको कोरियाई लोगों को हिंदी सिखाने के साथ शुरू करना चाहिए.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कोरियन तो तमिल और संस्कृति से मिलता-जुलता है.'
मुंबई एयरपोर्ट स्पॉट हुईं परिणीति चोपड़ा, ब्लैक में दिखा 'किलर लुक'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं