विज्ञापन

मौत को छूकर 'टच' से वापस! नील नदी की 'कातिल' लहरों पर ऐसी डुबकी लगाता दिखा शख्स, देख हलक में आ जाएगा कलेजा

क्या आपने कभी मौत को आंखों में आंखें डालकर मुस्कुराते देखा है? युगांडा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जहां दुनिया की सबसे लंबी 'नील नदी' की खौफनाक लहरों के बीच एक बंदा ऐसे चिल कर रहा है, जैसे घर के सोफे पर बैठा हो. इस 'खतरों के खिलाड़ी' का अंदाज देखकर सोशल मीडिया पर जनता की सिट्टी पिट्टी गुम हो गई है.

मौत को छूकर 'टच' से वापस! नील नदी की 'कातिल' लहरों पर ऐसी डुबकी लगाता दिखा शख्स, देख हलक में आ जाएगा कलेजा
बाप रे! 'मौत' जैसी लहरों को बनाया बाथटब, युगांडा के इस शख्स ने इंटरनेट पर मचाया गदर

Man Chilling On Dangerous River Waves Viral Video: दुनिया में जिगर वाले तो बहुत देखे होंगे, लेकिन इस बंदे ने तो 'डर' शब्द की ही छुट्टी कर दी है. युगांडा की नील नदी, जहां पानी का बहाव अच्छे अच्छों के पसीने छुड़ा दे, वहां यह शख्स झाग उगलती लहरों पर ऐसे तैर रहा है, मानो कोई मखमली गद्दा बिछा हो. इंस्टाग्राम पर @travel_sentas ने जैसे ही यह वीडियो डाला, यह जंगल की आग की तरह फैल गया. अब तक इसे 1.3 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं और कसम से, सबका दिल 'धक-धक' कर रहा है.

ये भी पढ़ें:-1 करोड़ का पैकेज छोड़ अब अपार्टमेंट्स में साफ-सफाई क्यों कर रही है ये महिला, कहानी सुन दंग रह जाएंगे आप

1 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया ये वीडियो (Uganda Nile River Viral Video)

इंटरनेट की जनता तो इस नजारे को देखकर सन्न है. किसी को लग रहा है कि यह कोई 'जादुई' AI का 'करिश्मा' है, तो कोई कह रहा है कि, 'भाई ने यमराज को 'कॉल वेटिंग' पर डाल रखा है. पानी की रफ्तार इतनी तेज है कि सफेद झाग के अलावा कुछ नहीं दिख रहा, मगर बंदे के चेहरे पर खौफ का एक कतरा तक नहीं है. लगता है इस शूरवीर के लिए ये 'खूनी लहरें' सिर्फ एक वॉटर पार्क की स्लाइड हैं.'

लोकल लोगों का खेल, टूरिस्ट्स के लिए जेल! (White Water Rafting Uganda)

खबर की तह तक जाएं तो पता चलता है कि, यहां के स्थानीय लोगों के लिए यह जानलेवा करतब महज एक रोज का काम है, लेकिन खबरदार...अगर आप यहां जाने का प्लान कर रहे हैं, तो ऐसी हिमाकत भूलकर भी मत करना. ट्रैवल एजेंटों का साफ कहना है कि, पर्यटकों को सिर्फ सुरक्षा घेरे में 'व्हाइट वाटर राफ्टिंग' की इजाजत है. यह जो आप देख रहे हैं, वो सिर्फ प्रोफेशनल या मजे हुए स्थानीय लोगों के बस की बात है, आम आदमी के लिए तो यह सीधा 'सुसाइड मिशन' ही होगा.

ये भी पढ़ें:-35 की उम्र में कॉर्पोरेट की दुनिया को कहा 'टा-टा बाय-बाय', 11 साल की नौकरी को कहा खुदा हाफिज, वजह दिल जीत लेगी!

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uganda Nile River Viral Video, Man Chilling On Deadly Waves, Dangerous Swimming Stunt, Travel Sentas Instagram, White Water Rafting Uganda, Man Chilling Dangerous River Waves Uganda River Nile Swimming Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com