विज्ञापन
This Article is From May 08, 2023

'माई बिना ज़िंदगी अधूरा', मां की याद में बच्चे ने गाया भावुक कर देने वाला गाना, जिसने भी सुना छलक पड़े आंसू

वैसे तो माताओं से जुड़े कई इमोशनल वीडियोज़ भावुक कर देने वाले होते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा इमोशनल वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी भी आंखें नम हो जाएंगी. इस वीडियो में एक बच्चा अपनी मां को याद कर भावुक कर देने वाला गाना गा रहा है.

'माई बिना ज़िंदगी अधूरा', मां की याद में बच्चे ने गाया भावुक कर देने वाला गाना, जिसने भी सुना छलक पड़े आंसू
मां के लिए बच्चे ने गाया ऐसा गाना सुनकर इमोशनल हो जाएंगे आप

दुनिया में ऐसा कुछ भी नहीं है, जो मां की कमी को पूरा कर दे. शायद यही वजह है कि जिंदगी से मां के जाने की तकलीफ शब्दों में बयां नहीं की जा सकती. वो मां ही तो है, जो बिन बोले अपने बच्चों की हर बात समझ लेती है, ऐसे में जब मां नहीं होती वो हर पल खाने को दौड़ता है. वैसे तो मां पर कई इमोशनल वीडियोज़ देखकर हम सब भावुक हो जाते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा इमोशनल वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी भी आंखें नम हो जाएंगी. इस वीडियो में एक बच्चा अपनी मां को याद कर भावुक कर देने वाला गाना गा रहा है.

यहां देखें वीडियो

मां की याद में बच्चे ने गाया भावुक कर देने वाला गाना 

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल का गाना 'माई बिना जिंदगी अधूरा' सोशल मीडिया पर एक बार फिर लोगों के आंखों से आंसू ला रहा है. यह वही गाना है, जिसे गाते वक्त खुद खेसारी लाल भावुक हो गए थे. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बच्चे की आवाज में यह गाना सुनकर लोग बेहद इमोशनल हो रहे हैं. दरअसल, इस वीडियो में एक बच्चा लकड़ी के तखत पर बैठा हुआ नजर आ रहा है. बच्चे की आंखों में आंसू है और वो अपनी मां की याद में अपनी माई के लिए ये गाना गाता हुआ नजर आ रहा है. मां के लिए निकला एक एक शब्द लोगों के दिल को छू रहा है. बच्चे का चेहरा और उसके आंसू बता रहे हैं मां के बिना उसकी जिंदगी कितनी अधूरी है. बच्चे के हाथ में बोरी है और जुबां से मां के ना होने का दर्द झलक रहा है.

Video: दोस्तों संग दूल्हे ने स्टेज पर किया Srivalli का डांस स्टेप, दिल हार बैठी दुल्हन

गाते गाते छलक पड़े बच्चे की आंखों से आंसू

इंटरनेट पर भावुक कर देने वाले इस वीडियो को देखकर हर किसी की आंखें नम हैं. एक बच्चे की जिंदगी में उसके मां की अहमियत सिर्फ वही समझ सकता है. गाने के बोल बताते हैं कि मां के बिना कोई भी सपना पूरा नहीं हो सकता और जिंदगी की हकीकत भी यही है. सोशल मीडिया पर बनारसी बीट्स नाम के फेसबुक अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'बच्चे का ये गाना आपके दिल को छू जाएगा. संगीत की कोई शिक्षा नहीं ली, लेकिन बच्चे ने बहुत ही सुर ताल में गाया गाना'. भावुक कर देने वाला यह गाना सुनकर एक इंटरनेट यूजर ने लिखा, 'हृदय का भाव शब्दों के रूप में बाहर निकल रहा है'. दूसरे ने लिखा, 'गाते गाते बच्चे की आंख से आंसू आ गए.' कई लोग लिख रहे हैं कि, 'वाकई मां के बिना जिंदगी अधूरी है.'

बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में दिखा शिल्पा शेट्टी का जलवा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Emotional Video For Mother, Emostinal Song, Mother Love
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com