भगवान श्रीकृष्ण की इस मनमोहक तस्वीर में छिपी हैं 10 बांसुरी, कान्हा के भक्त पलभर में ढूंढ निकालेंगे

भगवान श्रीकृष्ण की इस मनमोहक तस्वीर में आपको छिपी 10 बांसुरी ढूंढ निकालनी है. देखते हैं आप कितने बांसुरी ढूंढ पाते हैं.

भगवान श्रीकृष्ण की इस मनमोहक तस्वीर में छिपी हैं 10 बांसुरी, कान्हा के भक्त पलभर में ढूंढ निकालेंगे

Optical Illusion Image: ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों को समझना हर किसी के लिए आसान नहीं है. इनमें छिपी चुनौतीपूर्ण पहेलियों को सुलझाने के लिए कई बार दिमाग के घोड़े दौड़ाने पड़ते हैं. सोशल मीडिया पर हाल ही में एक ऐसी ही तस्वीर लोगों का दिल छू रही है, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण के अलावा पहाड़, पेड़-पौधे, बादल और पक्षी नजर आ रहे हैं. इस मनमोहक तस्वीर में आपको छिपी 10 बांसुरी ढूंढ निकालनी है. देखते हैं आप कितने बांसुरी ढूंढ पाते हैं.

तस्वीर में छिपी 10 बांसुरी को ढूंढना इतना भी आसान नहीं है, जितना लग रहा है. ऑप्टिकल इल्यूजन की इस खूबसूरत तस्वीर में आपको भगवान श्रीकृष्ण के पीछे कई चीजें नजर आ रही होंगी, जिनके आसपास छिपी 10 बांसुरी को आपको ढूंढ निकालना है, अब देखना यह है कि, क्या आप इस पहेली को सुलझा पाते हैं या नहीं. 'कृष्ण भक्त' इस पहेली को चुटकियों में सॉल्व कर सकते हैं, बस जरूरत है थोड़ा सा फोकस करने की.

Latest and Breaking News on NDTV
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

अगर आप को अभी भी सारी बांसुरी नहीं मिली हो तो परेशान न हो, हम आपकी इस परेशानी को भी दूर किए देते हैं. गौर से देखने पर आपको सबसे पहले भगवान श्रीकृष्ण के हाथ में मुरली नजर आ रही होगी. दूसरी बैकग्राउंड में पहाड़ पर, तीसरी बादल में, चौथी पक्षी के पास, पांचवी हिरण के पास और 6वीं पेड़-पौधे पर, सातवी पीछे महल पर, आठवी पेड़ के तने पर, नौवी जमीन पर और आखिरी दसवी भगवान श्रीकृष्ण के जस्ट पीछे.