यह ख़बर 30 जून, 2011 को प्रकाशित हुई थी

दुनिया के सबसे लम्बे समुद्री पुल पर आवागमन शुरू

खास बातें

  • आठ मार्गों वाले किंगडाओ जियाओझोउ बे पुल की लम्बाई 36.48 किलोमीटर है।
बीजिंग:

चीन में बने दुनिया के सबसे लम्बे समुद्री पुल पर गुरुवार को यातायात शुरू हो गया। आठ मार्गों वाले किंगडाओ जियाओझोउ बे पुल की लम्बाई 36.48 किलोमीटर है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक गुरुवार सुबह शांगडांग प्रांत के किंगडाओ शहर स्थित जियाओझोउ खाड़ी पर स्थित इस पुल का उद्घाटन समारोह हुआ। यह पुल शहरी जिले को हुआंगडाओ जिले से जोड़ता है, 14.8 अरब युआन (2.3 अरब डॉलर) की लागत से इसका निर्माण हुआ है। पुल का निर्माण मई 2007 में शुरू हुआ था। शहर की यातायात प्रबंधन समिति के उपनिदेशक हान शॉक्जिन का कहना है कि इस पुल के बनने से दोनों क्षेत्रों के बीच की दूरी घटकर 30 किलोमीटर रह गई है। अब इस दूरी को 40 की बजाए 20 मिनट में तय किया जा सकेगा। इससे पहले पूर्वी चीन के झियांग प्रांत में झियांगजिंग व निंग्बो शहरों को जोड़ने वाले 36 किलोमीटर लम्बे हांगझोउ बे पुल को दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री पुल माना जाता था।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com