विज्ञापन

AI के गलत इस्तेमाल से बढ़ीं सेलेब्स की मुश्किलें, कृति सेनन बोलीं- 'असली और नकली में फर्क करना मुश्किल'

एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2026 में कृति सेनन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते असर और इसके होने वाले गलत इस्तेमाल को लेकर चिंता जाहिर की है. उन्होंने कहा कि अब असली और AI से बनाई गई तस्वीरों में फर्क करना मुश्किल हो गया है. इसके गलत इस्तेमाल की वजह से कई सेलेब्स को भी परेशानी झेलनी पड़ी है.

AI के गलत इस्तेमाल से बढ़ीं सेलेब्स की मुश्किलें, कृति सेनन बोलीं- 'असली और नकली में फर्क करना मुश्किल'
असली फोटो और AI तस्वीर में फर्क करना मुश्किल, कृति सेनन ने उठाए बड़े सवाल
NDTV
नई दिल्ली:

सोशल मीडिया की दुनिया में असली और नकली का अंतर खत्म होता जा रहा है. एआई की एंट्री से चीजें बहुत तेजी से बदली हैं. कौन सा वीडियो असली है, कौन सी फोटो नकली है. कुछ पता नहीं चलता और अकसर जहां सेलेब्रिटी इस फेक का शिकार हो जाते हैं तो वहीं आम आदमी इस नकली के जाल में फंसकर भ्रमित हो जाता है. तभी तो एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2026 में कृति सेनन ने सोशल मीडिया और एआई की दुनिया में मिटते असली और नकली अंतर पर खुलकर बात की.उन्होंने कहा कि एआई का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन इसका हर रोज बढ़ता इस्तेमाल और इंटरनेट पर फोटोज के गलत इस्तेमाल जैसे मुद्दे भी सामने आ रहे हैं.  कृति ने खास तौर पर प्राइवेसी और डिजिटल सेफ्टी को लेकर चिंता जाहिर की. 

कृति सेनन को AI से डर लगता है या नहीं?

कृति ने कहा, "AI मुझे डराता है. मुझे लगता है कि यह बहुत से लोगों को डराता है. लेकिन मैं इसे एक टूल मानती हूं, मंजिल नहीं. बात ये है कि यह एक बहुत ही शार्प टूल है और जितना तेज धार वाला औजार होगा, उतना ही खतरनाक भी हो सकता है." उन्होंने कहा कि AI का सही तरीके से इस्तेमाल फायदेमंद हो सकता है, लेकिन इसका गलत तरीके से इस्तेमाल से लोगों की प्राइवेसी पर असर पड़ सकता है. उन्होंने बताया कि अब असली फोटो और एआई से बनाई गई फोटो के बीच फर्क करना लगातार मुश्किल होता जा रहा है. उन्होंने कहा, "एक असली फोटो और एआई से बनाई गई फोटो के बीच बहुत थिन लाइन रह गई है. मुझे लगता है कि हम अभी वास्तव में उस चीज के लिए तैयार नहीं हैं, जो एआई भविष्य में बन सकता है. इसके लिए कुछ जरूरी कानून होने चाहिए."

कृति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एआई की मदद से किसी फोटो के गलत इस्तेमाल की कंपलेन दर्ज कराने के लिमिटेड ऑप्शन्स पर भी चिंता जताई है.  इंस्टाग्राम का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा, "सच कहूं तो इंस्टाग्राम पर भी अगर मुझे किसी चीज की रिपोर्ट करनी हो, तो ऐसा कोई ऑप्शन नहीं है जिसमें लिखा हो कि 'ये मेरी एआई-जनरेटेड फोटो है, इसलिए इसे रिपोर्ट करके हटाया जाना चाहिए.' मुझे लगता है कि टेक्नोलॉजी जितनी तेजी से आगे बढ़ रही है, उतनी तेजी से खुद को इंप्रूव नहीं कर पा रहे हैं."

यह भी पढ़ें | जेंडर इक्वॉलिटी पर कृति सेनन का आया रिएक्शन, कहा- महिला एक्ट्रेस के साथ भी बनाइए पठान या धुरंधर जैसी फिल्में

रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो

नवंबर 2023 में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना एक बड़े डीपफेक विवाद का शिकार हुई थीं, जब सोशल मीडिया पर उनका एक कथित वीडियो तेजी से वायरल हो गया. बाद में जांच में पता चला कि यह वीडियो असली नहीं था. दरअसल, वीडियो ब्रिटिश-इंडियन इन्फ्लुएंसर जारा पटेल का था, जिसके ऊपर एआई तकनीक की मदद से रश्मिका मंदाना का चेहरा लगा दिया गया था. इस घटना ने सोशल मीडिया पर डीपफेक तकनीक के दुरुपयोग को लेकर गंभीर बहस छेड़ दी.

मामले की जांच के बाद जनवरी 2024 में दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने गिरफ्तारी भी की. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने रश्मिका का फैन पेज चलाने और अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए यह वीडियो अपलोड किया था. घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए रश्मिका ने इसे 'बेहद डरावना' बताया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kriti Sanon, AI Danger, Kriti Sanon NDTV World Summit, Ndtv Hindi, Hindi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com