विज्ञापन
This Article is From Apr 14, 2020

लॉकडाउन में घर पर बैठे-बैठे हो रहे हैं बोर तो ये 7 रोमांटिक गाने बदल देंगे आपका मूड

हम आपके लिए लाए हैं 90s के ऐसे सदाबहार गीत जिसे सुनने के बाद आपको अपने पुराने दिन तो जरूर याद आ जाएंगे.

लॉकडाउन में घर पर बैठे-बैठे हो रहे हैं बोर तो ये 7 रोमांटिक गाने बदल देंगे आपका मूड

कोरोनावायरस (Coronavirus) के कारण हर तरफ लॉकडाउन (Lockdown) लागू है. 21 दिनों के लॉकडाउन की वजह से लोग अपने घर में बंद होने के कारण बोर होने लगे हैं. वहीं कई लोग ऐसे हैं जो खुद को बिजी रखने के लिए घर के कामों में व्यस्त हैं. लेकिन इन सब के बावजूद आपके पास टाइम बच जाता है तो मन बहलाने के लिए आप कुमार सानू औऱ उदित नारायण के 90s के सुपरहिट गाने सुन सकते हैं. जी हां हम आपके लिए लाए हैं 90s के ऐसे सदाबहार गीत जिसे सुनने के बाद आपको अपने पुराने दिन तो जरूर याद आ जाएंगे.

बताते चलें कि 90 के दशक मशहूर गायक भले ही आज के गायकों की तरह नहीं हैं लेकिन उनके गाये हुए गाने आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं. उदित नारायण के दिल, फूल और कांटे, बेटा, चमत्कार जैसी फिल्मों में गाए गाने आज भी लोगों के ज़ेहन में बैठे हुए है. वहीं फिल्म आशिकी, साजन, सड़क, 1942 ए लव स्टोरी और परदेस जैसी फिल्मों में कुमार सानू के सुपरहिट गानों को कौन भूल सकता है. कहा जाता है कि एक समय था जब कुमार सानू कोई भी गाना गाते थे वह सुपरहिट हो जाता था. आज हम एक बार फिर से आपको 90 के दशक की उन्हीं यादों में वापस ले जाने आए हैं.

'मेरा दिल भी कितना पागल है'
साजन फिल्म का मशहूर गाना 'मेरा दिल भी कितना पागल' है. इस गाने को कुमार सानू और अलका याग्निक ने अपनी आवाज दी थी. यह 90s के सुपहीट रोमांटिक गानों में से एक है. आज भी लोग इसे पसंद करते हैं. इस फिल्म में माधुरी दीक्षित, संजय दत्त और सलमान खान मुख्य भूमिका में थे.

'जब से तुमको देखा है सनम'
फिल्म दामिनी का मशहूर गाना 'जब से तुमको देखा है सनम' आज भी लोगों को बेहद पसंद है. इस गाने को कुमार सानू और साधना सरगम ने अपनी आवाज दी थी. और इस फिल्म में ऋषि कपूर और मीनाक्षी मुख्य भूमिका में थे.

'छुपाना भी नहीं आता'
फिल्म बाजीगर का गाना 'छुपाना भी नहीं आता', ये गाना आज भी लोगों के दिलों पर राज करता है. इस गाने को अलका याग्निक और विक्रम राठौड़ ने अपनी आवाज दी है. साथ ही इस फिल्म शाहरुख खान, काजोल और शिल्पा शेट्टी मुख्य भूमिका में थे.

'चेहरा क्या देखते हो'
90s की सुपरहीट फिल्म सलामी का मशहूर गाना 'चेहरा क्या देखते हो दिल में उतर कर देखो न'. इस गाने को कुमार सानू और आशा भोसले ने अपनी आवाज दी थी. इस फिल्म में मुख्य भूमिका में अयूब ख़ान और रोशनी जाफरी थीं.

'चुरा के दिल मेरा, गोरिया चली'
फिल्म मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी का फेमस गाना 'चुरा के दिल मेरा, गोरिया चली' आज भी सुनकर लोग झूमने लगते हैं. इस गाने को कुमार सानू और अलका याग्निक ने अपनी आवाज दी थी. वहीं फिल्म में मुख्य भूमिका में अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी थे.

'ये काली काली आंखें'
फिल्म बाजीगर का ये काली काली आंखे. इस गाने को कुमार सानू और अनु मलिक ने अपनी आवाज दी थी. वहीं फिल्म में मुख्य भूमिका में शाहरुख खान, शिल्पा शेट्टी, और काजोल थीं. आपको बता दें कि काजोल की यह पहली फिल्म थी.

'जब कोई बात बिगड़ जाए'
जुर्म फिल्म का गाना 'जब कोई बात बिगड़ जाए' आज भी सुनने के बाद लोग पुरानी यादों में खो जाते हैं. इस गाने को कुमार सानू ने अपनी आवाज दी थी. फिल्म में मुख्य भूमिका में विनोद खन्ना और मीनाक्षी शेषाद्रि थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus, Lockdown, Covid19, What To Do In Lockdown
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com