Viral Story: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट की r/SnacksIndia कम्युनिटी पर मंगलवार को एक यूजर ने बीकाजी भुजिया के पैकेट से छिपकली निकलने का दावा किया है. उसने इसकी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'आज जब मैं आलू भुजिया खाने बैठा, तो उसमें एक पूरी सूखी हुई छिपकली निकली. वह सीधे मेरी कटोरी में गिरी. मुझे बहुत घिन आ रही है. अब किसी भी ब्रांड या पैक्ड फ़ूड पर भरोसा नहीं किया जा सकता. मैंने बाहर का खाना तो पहले ही छोड़ दिया था, और अब पैक्ड फ़ूड खरीदना भी बंद कर दूंगा. मैंने बहुत मजबूरी में इसकी फ़ोटो ली, क्योंकि उसे देखने से ही मुझे उल्टी जैसा महसूस हो रहा था.'
बैच नंबर बताकर किया सतर्क
कस्टमर ने इस पैकेट के पीछे छपी जानकारी का भी फोटो कमेंट बॉक्स में शेयर किया है, जिसमें 200 ग्राम वाले पैकेट पर मैन्युफैक्चरिंग डेट 7 मई 2026 और एक्सपायरी डेट 6 नवंबर 2026 लिखी साफ नजर आ रही है. तस्वीर में इसका बैच नंबर T26E9320A लिखा हुआ है. कस्टमर का कहना है कि वो इस घटना से गहरे सदमे में है. हालांकि अच्छी बात यह है उन्होंने भुजिया का टेस्ट नहीं किया था. सही समय पर उनकी नजर छिपकली पर पड़ गई थी, जिसके बाद फोटो लेकर उन्होंने उसे फेंक दिया.
'तुकाराम मुंढे से शिकायत कर दो'
सोशल मीडिया पर इस घटना के बारे में पढ़कर लोग उस कस्टमर से कंज्यूमर कोर्ट में शिकायत करने की सलाह दे रहे हैं. जबकि कुछ लोग अमिताभ बच्चन के भुजिया वाले ऐड की टैगलाइन को ट्विस्ट करके मजाक बना रहे हैं. वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कस्टमर को तुकाराम मुंढे से शिकायत करने की सलाह दे रहे हैं. एक अन्य यूजर का कहना है, 'हममें से हर किसी की जिंदगी में कम से कम बार ऐसी एक घटना तो होनी ही चाहिए, ताकि हम बाहर का खाना बंद कर दें. लेकिन फिर भी यह गलत है, और ब्रांड की शिकायत की जानी चाहिए.'
यहां पढ़ें पूरी पोस्ट:-
Lizard in Bikaji Aloo Bhujiya
by u/Accomplished_Name795 in SnacksIndia
तुकाराम मुंढे कौन हैं?
तुकाराम मुंढे 2005 बैच के आईएएस अफसर हैं, जो इस वक्त महाराष्ट्र में फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के कमिश्नर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. इस वक्त वे चर्चा में इसलिए हैं क्योंकि पद संभालते ही उन्होंने मिलावटखोरों, नकली सामान बेचने वालों और खराब खाना परोसने वाले बड़े-बड़े ब्रांड्स और होटलों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है, जिसके तहत वे ताबड़तोड़ छापेमारी कर सैकड़ों लाइसेंस रद्द कर चुके हैं. इसलिए बीकाजी आलू भुजिया में छिपकली निकलने जैसी घटना पर तुरंत कार्रवाई के लिए सोशल मीडिया पर लोग उनसे संपर्क करने या शिकायत दर्ज कराने की बात कह रहे हैं.
(अस्वीकरण: यह कहानी रेडिट पर वायरल हुई एक पोस्ट और उसके बाद मिली सार्वजनिक प्रतिक्रियाओं पर आधारित है. एनडीटीवी ने पोस्ट में उल्लिखित व्यक्तियों द्वारा किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है.)
ये भी पढ़ें:- 'बेटर क्वालिटी ऑफ लाइफ' के लिए बेंगलुरु छोड़कर लखनऊ शिफ्ट हो गया कपल, पड़ोसियों ने ताने देकर कर दिया परेशान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं