विज्ञापन
This Article is From Jun 24, 2018

लोगों से भरे स्विमिंग पूल में डूब रही थी बच्ची और फिर....

यूट्यूब पर 'लाइफगार्ड रेस्क्यू' नाम के चैनल की तरफ से पोस्ट किए गए वीडियो में दिख रहा है कि स्विमिंग फूल लोगों से भरा हुआ था. किसी को कोई ख़बर नहीं थी कि कोई उस वक़्त वहां परेशानी में है.

Also Read in
लोगों से भरे स्विमिंग पूल में डूब रही थी बच्ची और फिर....
अचानक ही एक लाइफगार्ड को लगा कि बच्ची डूब रही है
एक दिल दहला देने वाला पल उस वक्त क़ैमरे में कैद हो गया जब एक छोटी बच्ची स्विमिंग पूल में अचानल डूबने लगी. घटना के वक्त पास में मौजूद लोगों की नज़र उसके ऊपर नहीं पड़ी. हालांकि इस दौरान अचानक ही एक लाइफगार्ड की नज़र उस बच्ची पर पड़ी जो खुद को पानी में डूबने से बचाने की कोशिश में लगी थी.  

यूट्यूब पर 'लाइफगार्ड रेस्क्यू' नाम के चैनल की तरफ से पोस्ट किए गए वीडियो में दिख रहा है कि स्विमिंग फूल लोगों से भरा हुआ था. किसी को कोई ख़बर नहीं थी कि कोई उस वक़्त वहां परेशानी में है. 
 
इसी दौरान अचानक एक लाइफगार्ड स्क्रीन पर दिखाई दी और उसने सीटी बजाकर लोगों को अलर्ट करने की कोशिश की. अचानक वहां मौजूद लोगों को लगा कि कोई मुसीबत में है. सजग लाइफगार्ड उस ओर तैरकर पहुंची जहां उसे कोई डूबता हुआ दिखाई दिया. उस इफगार्ड ने जल्द से जल्द बच्ची तक पहुंचकर उसे उस मुसीबत से बाहर निकाला. 
 बच्ची को रेस्क्यू किए जाने से कुछ वक्त पहले वह पानी में मौजूद थी. वो अपने पैरों की मदद से पानी के अंदर से बाहर आने की कोशिश कर रही थी. इस दौरन किसी की भी नज़र उस पर नहीं पड़ी कि कोई स्विमिंग पूल में ख़तरे में है. 
 
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा माना जा रहा है कि ये वीडियो यूएस की  है.

वीडियो में देखिए पूरा रेस्क्यू 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Caught On Camera, Rescue, Swimming Pool
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com