विज्ञापन
This Article is From Jan 23, 2023

तेंदुए ने किया साही के बच्चे पर हमला, फिर साही और तेंदुए में हुई जबरदस्त Fight, देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे साही (porcupine) के माता-पिता ने अपने बच्चे को तेंदुए के हमले (leopard attack) से बचाया.

Also Read in
तेंदुए ने किया साही के बच्चे पर हमला, फिर साही और तेंदुए में हुई जबरदस्त Fight, देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
तेंदुए ने किया साही के बच्चे पर हमला, फिर साही और तेंदुए में हुई जबरदस्त Fight

आईएएस अधिकारी सुप्रिया साहू (IAS officer Supriya Sahu) ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जो माता-पिता की प्रवृत्ति को बताता है. वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे साही (porcupine) के माता-पिता ने अपने बच्चे को तेंदुए के हमले (leopard attack) से बचाया. ठीक इसी तरह से कोई भी माता-पिता अपने बच्चों के खतरे में होने पर कार्रवाई करते होंगे. साही अलग नहीं थे. वीडियो को ट्विटर पर 2 लाख से अधिक बार देखा गया है.

वीडियो में आप देख सकते हैं कि साही के माता-पिता अपने बच्चे के साथ सड़क पार कर रहे हैं तभी एक तेंदुआ उन पर हमला कर देता है. दोनों बच्चे को बीच में रखकर उसको बचाने की कोशिश करते हैं. तेज काँटों ने तेंदुए को बच्चे के करीब जाने से रोक दिया.

देखें Video:

“साही माता-पिता अपने बच्चे को तेंदुए से जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करते हैं, बहादुरी से लड़ते हैं और तेंदुए के अपने बच्चे को छूने के सभी प्रयासों को विफल करते हैं. सबसे अविश्वसनीय. वैसे तो साही के बच्चे को 'पोरक्यूपेट' कहा जाता है.'

कमेंट सेक्शन "अद्भुत" और "शानदार" जैसे शब्दों से भरा हुआ है. एक यूजर ने लिखा, "पोर्क्यूपाइन को अपनी जान बचाने के लिए भगवान से अतिरिक्त वरदान मिला है."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Porcupines Fight With Leopard, Porcupine Save Baby From Leopard Attack, Leopard Fight With Porcupine
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com