विज्ञापन

गजब ढा रही हैं 'लाइट वाली दुल्हन', चलते-फिरते बिजली के खंभे से लगे दूल्हे 'राजा', वीडियो देख लोगों ने ली मौज

शादी-ब्याह का सीजन हो और कुछ हटके न दिखे, ऐसा कैसे हो सकता है? लेकिन इस बार जो हुआ है, उसने सोशल मीडिया की 'बत्ती' जला दी है. दुल्हन की चूड़ियां रंग बदल रही हैं, तो दूल्हे 'राजा' खुद चलते-फिरते बिजली के खंभे से लग रहे हैं. यकीन मानिए, ये LED वाली शादियां देखकर आप भी कहेंगे, 'भई, ये तकनीक कहां रुकने वाली है?'

गजब ढा रही हैं 'लाइट वाली दुल्हन', चलते-फिरते बिजली के खंभे से लगे दूल्हे 'राजा', वीडियो देख लोगों ने ली मौज
शादी में टिमटिमाती लाइट्स वाले कपड़े वायरल, चूड़ियों का रंग बदलते देख यूजर्स बोले- 'हमें भी चाहिए ये जुगाड़'

LED Wedding Outfit: जब सजना-संवरना ही था, तो इन दूल्हा-दुल्हन ने खुद को 'जुगनू' ही बना लिया. हाल ही में वायरल इन वीडियोज को देखकर लोग कह रहे हैं कि, अब बारातियों को टॉर्च की जरूरत नहीं, क्योंकि जोड़ी खुद ही 'पावर हाउस' बनकर आई है. चूड़ियों में डिस्को लाइट और लहंगे में दिवाली का ऐसा तड़का लगा है कि, सोशल मीडिया की बत्ती गुल हो गई है.

ये भी पढ़ें:-बेटे ने जब मां को मिलवाया उनके क्रश से...देख फूट-फूटकर रोने लगीं मां, जिम में ऐसा सरप्राइज देखकर रह गईं दंग!

चूड़ियों में डिस्को और लहंगे में दीवाली (unique wedding trends)

सोशल मीडिया पर इन दिनों तीन वीडियो ने तहलका मचा रखा है. पहले वीडियो में एक बेहद सादगी भरी दुल्हन लाल साड़ी और पारंपरिक गहनों में नजर आ रही है. वह जमीन पर बैठकर घर के काम कर रही है, लेकिन सबकी नजरें उसकी कलाइयों पर टिकी हैं. उसकी चूड़ियों में रंग बदलने वाली LED लाइट्स लगी हैं, जो पल-पल में अपना रंग बदल रही हैं. सादगी और सेंसर वाली इस तकनीक का मेल लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

लहंगा ऐसा कि अंधेरे में भी चमक जाए (Bridal LED Bangles and Glowing Wedding Look)

सिर्फ चूड़ियां ही नहीं, दूसरे वीडियो में तो हद ही हो गई. एक दुल्हन ने ऐसा भारी-भरकम लहंगा पहना है, जिसमें चारों तरफ रंग-बिरंगी लाइट्स लगी हैं. इतना ही नहीं, दुल्हन ने अपने बालों (Hairstyle) में भी लाइट्स लगवा रखी हैं. पास खड़ी महिला उसे संभालने में मदद कर रही है, ताकि वायरिंग इधर-उधर न हो जाए. यह नजारा किसी साइंस-फिक्शन फिल्म की शादी जैसा लग रहा है, जहां ट्रेडिशन को टेक्नोलॉजी का तड़का दिया गया है.

दूल्हे राजा की 'पावरफुल' एंट्री (Viral Wedding Video)

सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है तीसरा वीडियो, जिसमें दूल्हे मियां की एंट्री होती है. दूल्हे ने ऐसी शेरवानी पहनी है, जो पूरी तरह LED लाइट्स से लैस है, जैसे ही बारात में गाना बजता है और दूल्हा डांस करना शुरू करता है, उसकी शेरवानी जुगनू की तरह चमकने लगती है. लोग हैरान हैं कि क्या अब बारातियों को टॉर्च की जरूरत नहीं पड़ेगी? इंटरनेट पर यूजर्स इस पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. कोई इसे 'IIT वाला दूल्हा' बता रहा है, तो कोई कह रहा है कि अब गहनों के साथ 'बैटरी बैकअप' भी चेक करना पड़ेगा.

A post shared by memexsport.in (@memexsport.in)

दूल्हे की चमकती शेरवानी ने लूटी महफिल (Groom's LED Sherwani Steals the Show)

इन वीडियो ने साबित कर दिया है कि अब शादियां सिर्फ रस्मों-रिवाजों तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि ये क्रिएटिविटी का बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुकी हैं. जहां एक तरफ सादगी दिल जीत रही है, वहीं ये 'लाइट शो' वाली शादियां इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं.

ये भी पढ़ें:-दुनिया का सबसे अनोखा रिवाज, यहां टॉयलेट सीट के सामने सिर झुकाते हैं लोग, आखिर क्यों निभाई जाती है ये परंपरा

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com