विज्ञापन
This Article is From Nov 15, 2017

जेनेवा में रिकॉर्ड कीमत में नीलाम हुआ दुनिया का सबसे बड़ा हीरा, जानिए इससे जुड़ी हर बात

नीलामी करने वाली कंपनी क्रिस्टी ने बताया कि इस तरह के रत्न की इतनी बड़ी नीलामी का यह एक विश्व कीर्तिमान है.

Also Read in
जेनेवा में रिकॉर्ड कीमत में नीलाम हुआ दुनिया का सबसे बड़ा हीरा, जानिए इससे जुड़ी हर बात
इस तरह के रत्न की इतनी बड़ी नीलामी का यह एक विश्व कीर्तिमान है.
  • 3.4 करोड़ अमेरिकी डॉलर में हुआ नीलाम
  • नीलामी का यह एक विश्व कीर्तिमान है
  • डी रंग किसी हीरे का सबसे उन्नत रंग होता है
जेनेवा: दुनिया का सबसे बड़ा हीरा 220.49 करोड़ रुपये (3.4 करोड़ अमेरिकी डॉलर) में नीलाम हो गया है. नीलामी करने वाली कंपनी क्रिस्टी ने बताया कि इस तरह के रत्न की इतनी बड़ी नीलामी का यह एक विश्व कीर्तिमान है. यह हीरा 163.41 कैरट का है जो किसी भी त्रुटि से परे है.

यह भी पढ़ें : सबसे बड़ा बेदाग हीरा 2.4 करोड़ डॉलर मे नीलाम

यह 'डी' रंग हीरा है. हीरे के रंगो का विभाजन 'डी' से शुरु होता है. डी रंग किसी हीरे का सबसे उन्नत रंग होता है, क्योंकि यह हीरे के मूल रंग को परिभाषित करता है. इसका मतलब वास्तव में रंगहीन होना होता है, क्योंकि हीरा पारदर्शी होता है. इसके बाद ई, एफ, जी इत्यादि की श्रेणी में रंगों का विभाजन होता है. इसमें हीरे का रंग धीरे-धीरे हल्का पीला होता जाता है.

VIDEO : हीरा चुराकर भाग रहे दो चीनी नागरिक गिरफ्तार


यह हीरा 'द आर्ट ऑफ ग्रिसोगोनो' नाम के एक हीरों के हार में जड़ित था. क्रिस्टी की इस रत्न नीलामी में कर और कमीशन के बाद इसे 3.35 करोड़ स्विस फ्रैंक (स्विट्जरलैंड की मुद्रा) में बेचा गया है. क्रिस्टी के अंतरराष्ट्रीय रत्न विभाग के प्रमुख और नीलामीकर्ता राहुल कड़किया ने बताया, 'इसने एक नया विश्व कीर्तिमान रचा है. किसी नीलामी में 'डी' रंग का यह हीरा सबसे महंगा बिका है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Largest Diamond
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com