इंस्टेंट एनर्जी चाहिए हो या फिर कुछ अच्छा खाने का मन कर रहा हो तो ज्यादातर लोग केला खाना पसंद करते हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे केले से रूबरू कराने जा रहे हैं जिसे खाने में आप के पसीने छूट जाएंगे. शर्त लगा लीजिए एक इंसान तो इस पूरे केले को खत्म ही नहीं कर सकता. आज हम आपको दिखाते हैं दुनिया के सबसे बड़े केले का वीडियो, जिसका वजन 1 छोटे बच्चे के बराबर है और इसे खाना किसी एक आदमी के बस की बात तो बिल्कुल भी नहीं है. तो चलिए देर किस बात की आप भी देखिए जायंट केले का वीडियो.
Whoa ???? pic.twitter.com/96XLiVALyh
— Manak Gupta (@manakgupta) March 22, 2023
एक छोटे बच्चे के बराबर है इसके लिए का वजन
ट्विटर पर Manak Gupta नाम के यूजर ने लार्जेस्ट बनाना का यह वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक शख्स इस बड़े से केले को हाथ में लेकर लोगों के पास पहुंचता है, जो इसे खाने की कोशिश करते हैं. लेकिन कोई भी इसे पूरा नहीं खा पाता है. इस वीडियो में आगे ऑस्ट्रेलिया के पापुआ न्यू गिनी द्वीप के कुछ क्लिप दिखाए जाते हैं, जहां पर इन केले के पौधों को बड़ा किया जाता है और उसमें केले लगते हैं. जिनकी लंबाई 1 हाथ के बराबर होती है.
गिनीज बुक में दर्ज हुआ रिकॉर्ड
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने केले के पौधे की सबसे बड़ी प्रजाति के रूप में न्यू पापुआ गिनी के इन पौधों के नाम को दर्ज किया है. बताया जाता है कि इस पौधे पर लगने वाले केले का वजन लगभग 3 किलो होता है, जो एक नवजात शिशु के बराबर होता है. हालांकि, इस फल को पकने में 5 साल लगते हैं इसलिए इसका ज्यादा व्यापार नहीं किया जाता है. बताया जाता है कि इस पौधे का तना 15 मीटर ऊंचा होता और पत्तियां भी जमीन से 20 मीटर ऊंची होती हैं।
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वायरल हुआ लार्जेस्ट केले का वीडियो
सोशल मीडिया पर बड़े से बनाना का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. 38 सेकंड के इस वीडियो को 88 हज़ार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा इतना बड़ा Banana, तो वहीं दूसरे ने लिखा कि अच्छी जानकारी शेयर की गई. वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि, 5 साल में पकने वाले इस केले को खाने में कम से कम 5 दिन तो लगेंगे ही.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं