विज्ञापन
This Article is From May 17, 2018

तेजप्रताप यादव ने ऐश्वर्या राय को कराई साइकिल पर सैर, देखें वायरल होती PHOTO

बिहार के पूर्व स्वास्थय मंत्री तेजप्रताप यादव और पत्नी ऐश्वर्या राय की नई तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. ये तस्वीर उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है.

तेजप्रताप यादव ने ऐश्वर्या राय को कराई साइकिल पर सैर, देखें वायरल होती PHOTO
तेजप्रताप यादव ने पत्नी को कराई साइकिल पर सैर.
बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव और पत्नी ऐश्वर्या राय की नई तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. ये तस्वीर उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है. जिसमें वो बिलकुल नए अंदाज में नजर आ रहे हैं. शादी के बाद वो ऐश्वर्या के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं. तस्वीर में तेजप्रताप यादव ऐश्वर्या के साथ साइकिल पर बैठे हैं. तेजप्रताप जहां सफेद कुर्ते में दिख रहे हैं तो वहीं ऐश्वर्या नारंगी साड़ी पहनी हैं. तस्वीर में दोनों एक दूसरे को मुस्कुराकर देख रहे हैं. 

संगीत से शादी तक, देखें लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप और ऐश्वर्या का पूरा Wedding Album
 

इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर 5 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. उन्होंने राजद विधायक चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय के संग सात फेरे लिये. इस शादी के साथ ही बिहार के दो सियासी परिवारों की दोस्ती रिश्तेदारी में बदल गई. इस शादी में बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी कैबिनेट के कई सहयोगी, दिग्गज समाजवादी नेता शरद यादव भी पहुंचे थे.

शादी पर लगा पोस्टर, तेजप्रताप यादव बने 'शिव' और ऐश्वर्या बनीं 'पार्वती' 
 
tej pratap yadav shaadi

आपको बता दें लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की पत्नी पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा राय की पोती और पूर्व मंत्री चंदि्रका राय की बेटी हैं. ऐश्वर्या ने दिल्ली के मिरांडा हाउस कॉलेज से ग्रेजुएट और अमेठी यूनिवर्सिटी से एमबीए की हुई हैं. वहीं, तेजप्रताप यादव ने अपने पिता के साथ राजनीति में अपना करियर बनाने के लिए स्कूल में ही पढ़ाई छोड़ी और वो बिहार सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं. 

लालू के बेटे तेज प्रताप यादव की शादी, तेजस्वी ने Video शेयर कर लिखा- देसी ब्वॉय ऑन द फ्लोर

लालू प्रसाद की सात बेटियों के बाद उनके बड़े बेटे की शादी हुई है, इस वजह से ये शादी में कुछ भी कमी ना रहे इसका खास ख्याल रखा गया. शादी के पहले चारा घोटाले में सजा काट रहे लालू को छह हफ्ते के लिए मिली जमानत ने भी शादी की खुाशियों को बढ़ा दिया. लालू यादव की मौजूदगी के कारण परिवार, रिश्तेदार और राजद समर्थकों की खुशियां बढ़ी नजर आईं. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tej Pratap Yadav, Aishwarya Rai, Lalu Prasad Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com