विज्ञापन

Adobe में 25 साल काम करने के बाद छीनी नौकरी, अब स्कूल बस चलाकर नई शुरुआत कर रहा ये टेक एक्सपर्ट

कॉरपोरेट दुनिया की चकाचौंध के पीछे छिपा दर्द एक बार फिर सोशल मीडिया पर सामने आया है. दिग्गज टेक कंपनी एडोब में 25 साल तक काम करने वाले जेम्स स्ट्रॉन को जब छंटनी में बाहर कर दिया गया था. एक साल भटकने के बाद भी उन्हें टेक जॉब नहीं मिली. इसके बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अब स्कूल बस चलाकर खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं.

Adobe में 25 साल काम करने के बाद छीनी नौकरी, अब स्कूल बस चलाकर नई शुरुआत कर रहा ये टेक एक्सपर्ट
टेक इंडस्ट्री में उम्र का भेदभाव? 25 साल के अनुभव के बाद भी नहीं मिली नौकरी, अब बच्चों को पहुंचा रहे स्कूल
(Photo: James Strawn/LinkedIn)

James Strawn Adobe layoff: अमेरिका के कोलोराडो में रहने वाले जेम्स स्ट्रॉन ने अपनी लाइफ के करीब ढाई दशक सॉफ्टवेयर और कोडिंग के बीच बिता दिए. एडोब जैसी दिग्गज कंपनी में वे सीनियर सॉफ्टवेयर क्वालिटी इंजीनियर के पद पर तैनात थे, लेकिन अगस्त 2025 में छंटनी का दौर आया और उनकी 25 साल पुरानी नौकरी अचानक चली गई .

ये भी पढ़ें:-AI का बच्चा Lumen! महिला खुद को इस AI बच्चे की 'मां' बताती है, वीडियो ने इंटरनेट को चौंकाया

एक साल तक भटकने के बाद भी नहीं मिली टेक जॉब (Adobe Employee Story)

समय बीत जाने के बाद भी उन्हें हर जगह से सिर्फ ना ही सुनने को मिल रही थी. जेम्स का मानना है कि, टेक इंडस्ट्री में उम्र को लेकर होने वाले भेदभाव यानी एजिसम की वजह से उन्हें नजरअंदाज किया गया.

कंप्यूटर स्क्रीन छोड़ संभाली 40 फुट लंबी बस की स्टीयरिंग (Switched Career to Drive School Bus for Kids)

जब टेक दुनिया के सारे दरवाजे बंद हो गए, तो जेम्स ने अपनी जिंदगी का रुख पूरी तरह बदल दिया. उन्होंने हार मानने के बजाय लोकल स्कूल डिस्ट्रिक्ट में स्कूल बस ड्राइवर की नौकरी जॉइन कर ली. जेम्स का कहना है कि भले ही इस काम में सैलरी काफी कम है, लेकिन उन्हें बच्चों को सुरक्षित स्कूल पहुंचाना और इस काम में मिलने वाली मेंटली रिलीव बहुत पसंद आ रही है .

ये भी पढ़ें:-'पहले अपनी सैलरी बताओ फिर इंटरव्यू होगा', HR के इस सवाल पर भड़का कैंडिडेट, इंटरनेट पर छिड़ी बहस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
School Bus Driver, Layoff, Techie Layoffs Story, Job Loss, Tech Industry Layoffs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com