विज्ञापन
This Article is From Jun 25, 2025

लेडी ट्रैफिक पुलिस ने सरेआम स्कूटी से जा रही लड़की को जड़ा थप्पड़, देख लोग बोले- गलती कुछ भी हो, हाथ थोड़ी उठा सकते हैं

Traffic Police Woman Slaps Girls: सोशल मीडिया पर इन दिनों महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी के एक लड़की को थप्पड़ मारने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो देख चुके यूजर्स इस प्रकार हाथ उठाने वाली महिला पुलिसकर्मी पर जमकर सवाल उठा रहे हैं.

लेडी ट्रैफिक पुलिस ने सरेआम स्कूटी से जा रही लड़की को जड़ा थप्पड़, देख लोग बोले- गलती कुछ भी हो, हाथ थोड़ी उठा सकते हैं

Lady Traffic Constable Slaps Girls: महाराष्ट्र के लातूर जिले से सामने आए एक वीडियो ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है. वायरल वीडियो में एक महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी को एक लड़की को सड़क पर थप्पड़ मारते हुए देखा जा सकता है. यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और यूजर्स इस पर तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. घटना के अनुसार, लातूर की एक व्यस्त सड़क पर स्कूटी पर सवार लड़की को ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के आरोप में महिला पुलिसकर्मी ने रोका. बताया जा रहा है कि लड़की ने ट्रैफिक नियमों की अनदेखी की थी, जिस कारण महिला कांस्टेबल ने उसका पीछा कर उसे रोका और फिर सड़क पर ही सार्वजनिक रूप से डांटते हुए थप्पड़ जड़ दिए.

यहां देखें वीडियो

ट्रैफिक पुलिस का थप्पड़ कनेक्शन वायरल (Lady Traffic Police Ne Maara Thappad Video)

वीडियो क्लिप में साफ देखा जा सकता है कि महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी बेहद आक्रामक अंदाज़ में लड़कियों से सवाल कर रही है. गाड़ी कैसे चलाती हो?, कैसे बैठती हो?, घर बताकर आई हो?, अगर एक्सीडेंट हो जाता और मर जाती, तो घरवाले किसे ढूंढते? इसके बाद वह लड़कियों से उनके माता-पिता का नंबर भी मांगती है. इस वीडियो को ट्विटर (अब X) पर @gharkekalesh नामक यूजर ने शेयर किया है. अब तक इस क्लिप को 26 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 700 से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है और 50 से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं.

ट्रैफिक पुलिसवाली का थप्पड़ वीडियो वायरल (Lady Traffic Police Beats Girls Video)

सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रिया इस घटना को लेकर दो भागों में बंटी हुई है. एक वर्ग महिला पुलिसकर्मी के इस कदम को गैरकानूनी और अनुचित ठहरा रहा है. उनका कहना है कि किसी भी पुलिस अधिकारी को किसी नागरिक पर हाथ उठाने का अधिकार नहीं है, चाहे गलती किसी की भी हो. एक यूजर ने लिखा, गलती चाहे जो हो, कानून में थप्पड़ मारने की इजाजत नहीं है. वहीं कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि लड़कियों को ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए और लापरवाही से वाहन नहीं चलाना चाहिए, खासकर जब सड़कों पर दुर्घटनाएं आम होती जा रही हैं. फिलहाल, इस मामले पर स्थानीय पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन वायरल वीडियो के चलते इस मुद्दे पर जांच की मांग उठने लगी है.

ये भी पढ़ें:- क्या आप जानते हैं बिना खून पिए कितने दिन जिंदा रहते हैं मच्छर? जवाब चौंका देगा

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lady Traffic Police Ne Maara Thappad Video, Lady Traffic Police Beats Girls Video, Latur Viral News, Maharashtra Police, Lady Traffic Constable Slaps Girls, Road Rage India, Police Misconduct, Women Safety, Indian Viral Video, Traffic Rules India, Mumbai Traffic, Social Media Reaction
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com