विज्ञापन
This Article is From Nov 20, 2017

मैच जीतने के तुरंत बाद इस क्रिकेटर ने किया था प्रपोज, जानिए क्या मिला था जवाब

टीम इंडिया के उभरते हुए खिलाड़ी हार्दिक पांड्या इस बार स्टाइल की वजह से नहीं बल्कि अपने भाई की वजह से चर्चा में हैं. क्रुणाल दिसंबर में शादी करने जा रहे हैं.

मैच जीतने के तुरंत बाद इस क्रिकेटर ने किया था प्रपोज, जानिए क्या मिला था जवाब
आईपीएल में मुंबई इंडियंस और बड़ोदा से खेलने वाले क्रुणाल पांड्या गर्लफ्रेंड पंखुड़ी शर्मा से शादी करने जा रहे हैं.
  • क्रुणाल पांड्या गर्लफ्रेंड पंखुड़ी शर्मा से शादी करने जा रहे हैं.
  • 27 दिसंबर को मुंबई के फाइव स्टार होटल में होगी शादी.
  • क्रुणाल ने चैम्पियन बनते ही किया था पंखुड़ी को प्रपोज.
नई दिल्ली: टीम इंडिया के उभरते हुए खिलाड़ी हार्दिक पांड्या अपने क्रिकेट से सभी को चौंका रहे हैं. कुछ ही महीनों में वो टीम इंडिया की जरूरत बन चुके हैं. जितना वो अपने क्रिकेट के लिए चर्चा में रहते हैं वैसे ही वो स्टाइल के मामले में भी नंबर वन साबित होते हैं. लेकिन इस बार वो नहीं बल्कि उनके भाई चर्चा में हैं. जी हां, आईपीएल में मुंबई इंडियंस और बड़ोदा से खेलने वाले क्रुणाल पांड्या गर्लफ्रेंड पंखुड़ी शर्मा से शादी करने जा रहे हैं. जिसके लिए पूरा परिवार उत्साहित है. बता दें, क्रुणाल करीब डेढ़ साल से पंखुड़ी के संग रिलेशनसिप में थे. अब दोनों मुंबई में शादी करने जा रहे हैं.

पढ़ें- मुंबई इंडियंस के क्रुणाल पांड्या ने बताया, कितना शरारती है छोटा भाई हार्दिक, देखें वीडियो ...​
 
krunal pandya

27 दिसंबर को होगी शादी
दोनों की शादी 27 दिसंबर को मुंबई के पांच सितारा होटल में होगी. टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटव्यू में क्रुणाल ने कहा- 'परिवार और करीबियों के बीच शादी होगी. इसी दिन शाम को रिसेप्शन भी रखा गया है. मैं काफी खुश हूं कि मेरी उससे शादी हो रही है जो मुझे बहुत अच्छे से समझती है.' क्रुणाल अपनी चोटों के कारण फिलहाल रणजी टीम से बाहर चल रहे थे. फिलहाल वो टीम में एन्ट्री के लिए फिटनेस पर पूरा ध्यान दे रहे हैं.

पढ़ें- यूसुफ़ पठान की तरह क्रुणाल पांड्या ने बताया कि बड़ा भाई आख़िर बड़ा ही होता है​
 
krunal pandya

चैम्पियन बनते ही किया था पंखुड़ी को प्रपोज
क्रुणाल ने अपनी लव स्टोरी बताते हुए कहा- 'पंखुड़ी मेरी दोस्त की अच्छी दोस्त थी. हम करीब दो साल पहले मिले थे. मुझे उनकी सादगी काफी पसंद है. मुंबई इंडियंस जब चैम्पियन बनी और मुझे फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ द मैच दिया गया जिसके बाद मैंने पंखुड़ी को प्रपोज करने का सोचा. मैंने जैसे ही उनसे शादी की बात की तो उन्होंने तुरंत हां कर दिया.'

पढ़ें- हार्दिक पंड्या ने नए लुक वाले फोटो शेयर किए तो सोशल मीडिया पर मिली ऐसी प्रतिक्रिया...​
 
krunal pandya

कौन हैं पंखुड़ी शर्मा
पंखुड़ी शर्मा पिछले 5 सालों से मुंबई में ही रह रही हैं. वो फिल्म मार्केटिंग में काम करती थी, लेकिन पिछले साल ही उन्होंने ये प्रोफेशन छोड़ दिया. दोनों कई बार साथ दिख चुके हैं. आईपीएल के दौरान जब दोनों की फोटो वायरल हुई थी तो इन दोनों की अफेयर चर्चा हर जगह थी. अब दोनों 27 दिसंबर को शादी करने जा रहे हैं. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Krunal Pandya, Hardik Pandya, Krunal Pandya Marriage
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com