विज्ञापन

Entertainment Top 5: गर्लफ्रेंड के लिए हार्दिक का पोस्ट, ओ रोमियो कलेक्शन और भतीजी की शादी में इमोशनल हुए राजपाल यादव- टॉप 5 न्यूज

Entertainment Top 5: क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड के बर्थडे पर प्यार भरा पोस्ट शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है. वहीं शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो ने सिनेमाघरों में सात दिन पूरे कर लिए हैं.

Entertainment Top 5: गर्लफ्रेंड के लिए हार्दिक का पोस्ट, ओ रोमियो कलेक्शन और भतीजी की शादी में इमोशनल हुए राजपाल यादव- टॉप 5 न्यूज
Entertainment Top 5: मनोरंजन जगत से जुड़ी पांच बड़ी खबरें

Entertainment Top 5: क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड के बर्थडे पर प्यार भरा पोस्ट शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है. वहीं शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो ने सिनेमाघरों में सात दिन पूरे कर लिए हैं. ऐसे में एक हफ्ते में फिल्म ने कितने रुपये कमाए. इसके अलावा अभी भतीजी की शादी में राजपाल यादव इमोशनल होते हुए नजर आए हैं. वहीं धुरंधर की शूटिंग के दौरान अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल 26/11 सीन की शूटिंग करते हुए वक्त रो पड़े थे. इसके साथ ही 19 साल बाद मशहूर सिंगर शकीरा की भारत वापस आ रहे हैं.  वह कई शहरों में परफॉर्म करेंगी.


हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड के लिए लिखा पोस्ट | Hardik Pandya post for girlfriend

मॉडल और एक्ट्रेस माहिका शर्मा ने 19 फरवरी 2026 को अपना 25वां जन्मदिन मनाया. उनके बॉयफ्रेंड और भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने इस खास मौके पर इंस्टाग्राम पर एक बहुत ही रोमांटिक पोस्ट शेयर की, जिसने फैंस का दिल जीत लिया. हार्दिक पांड्या ने माहिका शर्मा के साथ बिताए कुछ खूबसूरत पलों का एक वीडियो पोस्ट किया. इसमें दोनों साथ में अच्छे समय बिताते दिख रहे हैं. हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

शाहिद कपूर की ओ रोमियो को 50 करोड़ पार करने में लगे सात दिन | O Romeo collection

शाहिद कपूर की नई फिल्म ओ रोमियो ने पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है. विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित यह रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म 13 फरवरी 2026 को रिलीज हुई थी. फिल्म में शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में हैं, जबकि नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, विक्रांत मैसी, फरीदा जलाल और स्पेशल अपीयरेंस में दिशा पाटनी व तमन्ना भाटिया नजर आए हैं. यह फिल्म हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वींस ऑफ मुंबई' पर आधारित है, जिसमें मुंबई के अंडरवर्ल्ड की कहानी को रोमांस और एक्शन के साथ दिखाया गया है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

राजपाल यादव भतीजी की विदाई पर हुए भावुक | Rajpal Yadav getting emotional

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव ने परिवार की खुशी मनाई. तिहाड़ जेल से रिहा होने के तुरंत बाद वे अपने पैतृक गांव पहुंचे और भतीजी की शादी में शामिल हुए. शादी की कई तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. अब भतीजी की विदाई से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है. जिसमें राजपाल यादव भावुक होते दिखे हैं. उनके चेहरे पर खुशी के साथ आंखों में नमी साफ दिख रही थी. राजपाल यादव चेक बाउंस के एक पुराने मामले में फरवरी की शुरुआत में तिहाड़ जेल गए थे. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

19 साल बाद शकीरा की भारत वापसी, इन शहरों में करेंगी परफॉर्म | Shakira India Concert

करीब दो दशकों के बाद ग्लोबल पॉप स्टार शकीरा एक बार फिर भारत में लाइव परफॉर्म करेंगी. खास बात यह है कि इस बार शकीरा दो बड़े भारतीय शहरों मुंबई और दिल्ली में अपने धमाकेदार कॉन्सर्ट करेंगी. 19 साल बाद भारत में उनकी वापसी को लेकर म्यूजिक लवर्स के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. आयोजकों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, शकीरा 10 अप्रैल को मुंबई में और 15 अप्रैल को दिल्ली में परफॉर्म करेंगी. यह पहली बार है कि शकीरा का भारत दौरा दो शहरों में आयोजित किया जा रहा है. दोनों ही शहरों में उनके भारी संख्या में फैंस हैं. माना जा रहा है कि ये कॉन्सर्ट्स पूरी तरह हाउसफुल रहेंगे. शकीरा की एनर्जी, डांस मूव्स और सुपरहिट गानों का जादू भारतीय दर्शकों के सिर चढ़कर बोलेगा. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

धुरंधर की शूटिंग में जैसे ही आया 26/11 का सीन, फूट-फूटकर रोने लगे अक्षय खन्ना-अर्जुन रामपाल | Akshaye Khanna and Arjun Rampal get emotional

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए इतिहास रच दिया है. फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त जैसे शानदार कलाकार हैं. फिल्म एक भारतीय जासूस की कहानी दिखाती है जो पाकिस्तान में जाकर सीक्रेट मिशन को अंजाम देता है. फिल्म में अक्षय खन्ना ने पाकिस्तानी माफिया रहमान डकैत का रोल निभाया है तो वहीं अर्जुन रामपाल आईएसआई मास्टरमाइंड के रूप में नजर आए हैं. भले ही इन दिग्गज स्टार्स ने अपने-अपने किरदारों को शानदार तरीके से पर्दे पर उतारा लेकिन ये उनके लिए आसान नहीं था. एक सीन के दौरान दोनों फूट-फूट कर रो पड़े थे. हाल में आर. माधवन ने एक इंटरव्यू के दौरान इसका खुलासा किया. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com