विज्ञापन
This Article is From Sep 24, 2021

बिल्ली का बच्चा पानी में डूब रहा था, फिर छोटे से लड़के ने किया जुगाड़, खुद को मुश्किल में डाल ऐसे बचाई उसकी जान - देखें Video

सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक बिल्ली का बच्चा पानी में डूबने के डर से रो रहा है. वो गहरे पानी में फंसा है और रो-रो कर लोगों से खुद को बाहर निकालने की गुहार लगा रहा है.

बिल्ली का बच्चा पानी में डूब रहा था, फिर छोटे से लड़के ने किया जुगाड़

जानवरों से हर किसी को प्यार होता है. और बात जब किसी की जान पर बन आ तो पूछिए ही मत. फिर तो इंसान उसकी मदद करने से कभी पीछ नहीं हट सकता. बिल्लियां बेहद प्यारी होती हैं और लोग उन्हें खूब पसंद करते हैं. बहुत से लोग तो बिल्लियों के साथ अपने बच्चों जैसा प्यार और दुलार करते हैं. सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक बिल्ली का बच्चा पानी में डूबने के डर से रो रहा है. वो गहरे पानी में फंसा है और रो-रो कर लोगों से खुद को बाहर निकालने की गुहार लगा रहा है. ऐसे में रास्ते से जा रहा एक बच्चा उसकी आवाज सुनता है और उसे बचाने के लिए खुद को ही मुश्किल में डाल लेता है.

ये वीडियो देखने में काफी प्यारा है. इस वीडियो को वायरल हॉग ने यूट्यूब पर शेयर किया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क किनारे भरे पानी में एक बिल्ली का बच्चा फंसा हुआ है और रो रहा है. तभी एक छोटा लड़का पानी की ओर उतरता है और प्लास्टिक का फावड़ा लेकर बिल्ली के बच्चे को वहां से निकालने की कोशिश करता है. बिल्ली का बच्चा काफी डरा हुआ है और बाहर आने में भी घबरा रहा है. काफी कोशिश के बाद आखिरकार लड़का बिल्ली के बच्चे को बाहर निकालने में सफल हो जाता है.

बाहर आने के बाद बिल्ली का बच्चा काफी ऱाहत महसूस करता है. और देखने में बेहद क्यूट भी है. लोगों को ये वीडियो बेहद पसंद आ रहा है. लोग छोटे लड़के की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं, क्योंकि उसने खुद को मुश्किल में डालकर बिल्ली के बच्चे की जान बचाई. यूट्यूब पर इस वीडियो को अबतक 3 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं. लोग वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- हमें इस बच्चे की तरह ही और भी अच्छे लोगों की जरूरत है. दूसरे ने लिखा- भगवान इस बच्चे पर हमेशा अपनी कृपा बनाएं रखें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kitten Was Drowning, Little Boy Saved Kitten Life, Kids Inspirational Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com