विज्ञापन

रोजा खोलने से पहले की गणेश वंदना, केरल के इस बच्चे का वीडियो वायरल

Viral video: ईद के जश्न के बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने कई दिल छू लिए. इफ्तार से पहले एक बच्चा गणेश स्तुति गाता नजर आया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

रोजा खोलने से पहले की गणेश वंदना, केरल के इस बच्चे का वीडियो वायरल
इफ्तार से पहले गणेश वंदना, बच्चे ने जीत लिया सबका दिल
AI

Ganesh stuti before iftar: इफ्तार का वक्त...सामने सजे पकवान, घर में सुकून का माहौल. हर कोई रोजा खोलने का इंतजार कर रहा था, तभी अचानक एक मासूम सी आवाज गूंजती है, 'गणनायकाय गणदेवताय गणाध्यक्षाय धीमहि...' कुछ पल के लिए सब थम सा जाता है. रोजा खोलने से पहले गणेश वंदना? जी हां...केरल के एक 13 साल के बच्चे ने ऐसा किया कि वीडियो देखते ही लोगों का दिल पिघल गया.

ये भी पढ़ें:-जंग के बीच सामने आया ऐसा वीडियो...कर देगा इमोशनल, मलबे और तबाही के बीच सेलों बजाता दिखा शख्स

रोजा भी, गणेश स्तुति भी...(Kerala viral video)

20-21 मार्च को पूरे देश में ईद का त्योहार खुशी और जश्न के साथ मनाया गया. इसी बीच सोशल मीडिया पर केरल के 13 साल के Robin Zain का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में रॉबिन इफ्तार के वक्त खाने की टेबल पर बैठे नजर आते हैं. सामने फल, समोसे और मिठाइयां सजी हैं, लेकिन सबसे खास पल तब आता है, जब वह रोजा खोलने से पहले भगवान श्री गणेश की स्तुति 'गणनायकाय' गाने लगते हैं.

रोजा खोलने से पहले गूंजी गणेश वंदना (eid viral video)

एक तरफ रोजा, दूसरी तरफ गणेश वंदना...यह नजारा लोगों को हैरान भी कर रहा है और खुश भी.वीडियो देख चुके कई यूजर्स ने लिखा कि इतनी छोटी उम्र में रॉबिन ने वो समझ लिया, जो कई लोग नहीं समझ पाते कि धर्म अलग हो सकते हैं, लेकिन इंसानियत सबसे ऊपर है.

ये भी पढ़ें:-सिलेंडर भरा है या खाली? 2 करोड़ लोगों ने देख डाला जांचने का ये अनोखा तरीका, अब हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर कैसी प्रतिक्रिया? (Social media reactions)

यह viral video तेजी से शेयर हो रहा है और लोग बच्चे व उसके परिवार की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कुछ लोगों ने इसे 'Real Kerala Story' कहकर सराहा. मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों ने भी इस वीडियो पर पॉजिटिव रिएक्शन दिया और इसे भाईचारे का खूबसूरत उदाहरण बताया

ये भी पढ़ें:-बिल्ली का चौंकाने वाला कारनामा, एक-दो नहीं निगले पूरे 26 हेयर बैंड! ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों के उड़े होश

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

ये भी पढ़ें:-क्या Jeffrey Epstein को फ्लोरिडा में देखा गया? इंटरनेट पर मची सनसनी के बाद शख्स ने बताया सच

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com