विज्ञापन
39 minutes ago
नई दिल्ली:

Iran-Israel War Live: ईरान-इजरायल जंग का अंत कब होगा,इसका फैसला न जाने कब होगा. वो अलग बात है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने अलग-अलग बयानों में इस युद्ध के अंत की बात करते हैं पर अगले ही पल उनका रुख बदल जाता है. दोनों देशों के बीच जारी वॉर अब अपने 22वें दिन में प्रवेश कर चुका है. ईरान ने इजरायल के दो शहरों अराद और डिमोना  पर ताबड़तोड़ मिसाइलें दागीं जिसके बाद वहां कुल 100 से ज्यादा घायल हो गए. इजरायल ने भी जवाबी हमले में तेहरान पर स्ट्राइक कर दी है. इधर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को 48 घंटे के अंदर खोलने की चेतावनी दी है.ऐसा न करने पर अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स को निशाना बनाएगा. ईरान ने भी इसका जवाब देते हुए कहा कि यदि उनके पावर ग्रिड या बिजली संयंत्रों पर हमला हुआ तो वह पूरे मध्य पूर्व में अमेरिका और इजरायल से जुड़े तेल और गैस के ठिकानों को निशाना बनाएगा. ईरान-इजरायल युद्ध से जुड़े हर अपडेट के लिए पढ़ते रहिए एनडीटीवी हिंदी 

Iran-Israel War Live Updates | Donald Trump | Benjamin Netanyahu | Iran-Israel Missile Attacks | Strait Of Hormuz | US-Israel Strikes Iran | Know All War Updates Here 

Iran-Israel War Live Updates:हमारा मकसद किसी भी मुस्लिम देश से टकराव या विवाद करना नहीं;ईरानी राष्ट्रपति

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेझेश्कियन ने खाड़ी देशों और ईरान के बीच तनाव को लेकर कहा कि हमारा उद्देश्य किसी भी मुस्लिम देश से टकराव या विवाद करना नहीं है.हम इस्लामी देशों के साथ संघर्ष नहीं चाहते हम सब भाई हैं.यह स्थिति एक ऐसे छिपे हुए दुश्मन की वजह से बनी है,जो हमारे समाज और मुस्लिम देशों के बीच मतभेद पैदा करने की कोशिश कर रहा है. हमारा ध्यान अपने देश और पूरे क्षेत्र की सुरक्षा पर है और इसी आधार पर हम अपनी बात स्पष्ट और दृढ़ रूप में रख रहे हैं.

Iran-Israel War Live Updates:होर्मुज पर ईरान का एक और बयान

ईरान के खातम‑अल‑अनबिया मुख्यालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल इब्राहीम जोल्फगरी ने कहा कि हॉर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़े मौजूदा हालात में ईरान अपने देश और क्षेत्र की सुरक्षा को प्रमुखता दे रहा है.उन्होंने कहा कि ईरान का उद्देश्य एक स्थायी और सुरक्षित माहौल बनाए रखना है और यह कि देश क्षेत्रीय स्थिरता तथा मुस्लिम समुदाय की सुरक्षा के लिए भी प्रतिबद्ध है.

Iran-Israel War Live Updates: इजरायल ने शुरू कर दिया ईरान पर जवाबी हमला

इजरायल की न्यूक्लियर सिटी डिमोना पर हमले के बाद इजरायल ने भी तेहरान पर जवाबी हमले बोलने शुरू कर दिए हैं.इजरायली सेना ने कहा है कि उसने तेहरान में ईरानी सरकारी ढांचे को निशाना बनाने के लिए एक नई सैन्य कार्रवाई की शुरुआत कर दी है. 

Iran-Israel War Live Updates: होर्मुज स्ट्रेट वाली ट्रंप की धमकी पर आया ईरान का जवाब

डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को 48 घंटे के अंदर खोलने वाली चेतावनी पर ईरान ने भी जवाब दिया है. ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज न खोलने पर ईरान के पावर प्लांट पर हमले की बात कही थी.ईरान के 'खातम अल-अंबिया' सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता इब्राहिम जोलफाघरी ने स्पष्ट किया है कि यदि उनके पावर ग्रिड या बिजली संयंत्रों पर हमला हुआ तो वे पूरे मध्य पूर्व में अमेरिका और इजरायल से जुड़े तेल और गैस के ठिकाने,खारे पानी को पीने लायक बनाने वाले बड़े प्लांट (जो खाड़ी देशों के लिए जीवन रेखा हैं),अमेरिका और इजरायल से संबंधित सूचना प्रौद्योगिकी और संचार नेटवर्क को निशाना बनाएंगे. 

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com