यह ख़बर 21 जुलाई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

कर्नाटक : स्कूलों में गीता पाठ पर सुनवाई टली

खास बातें

  • कर्नाटक सरकार के स्कूलों में गीता का पाठ पढ़ाने के निर्देश के खिलाफ दी गई याचिका पर सुनवाई दो हफ्ते के लिए टल गई है।
बेंगलुरु:

कर्नाटक सरकार के स्कूलों में गीता का पाठ पढ़ाने के निर्देश के खिलाफ दी गई याचिका पर सुनवाई दो हफ्ते के लिए टल गई है।इससे पूर्व  इस फैसले को कर्नाटक के अल्पसंख्यक शिक्षा संस्थानों के संगठन ने बेंगलुरु की अदालत में चुनौती दी थी। इस बारे में राज्य के शिक्षा मंत्री विशेश्वर हेगड़े का कहना है कि जो भी इस फ़ैसले का विरोध करेगा उसे देश छोड़ देना चाहिए। हेगड़े ने कहा कि भगवद गीता सूर्य की तरह है। हर भारतीय का ये फर्ज बनता है कि वो गीता को सम्मान दें। जेडीएस नेता एचडी देवीगौड़ा ने भी राज्य सरकार के इस फैसले का विरोध किया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com